फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A 12-point demand letter was sent to Prime Minister Modi.

Fatehabad News: प्रधानमंत्री मोदी को भेजा 12 सूत्री मांग पत्र

Tue, 21 Apr 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A 12-point demand letter was sent to Prime Minister Modi.
फतेहाबाद में मांगों को लेकर धरना देते रिटायर्ड कर्मचारी। 
फतेहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने मंगलवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय के सामने एकत्रित हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की और डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान भोला सिंह ने की जबकि संचालन जिला सचिव बेगराज ने किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान भोला सिंह ने कहा कि सरकार वित्त विधेयक 2025 के जरिए पेंशनर्स के अधिकारों पर कैंची चलाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन पुनरीक्षण की चर्चा न करने और पेंशन को गैर-अंशदायी बोझ बताने वाली शब्दावली पर कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन

पेंशनर्स ने मांग की कि कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते को ब्याज सहित तुरंत जारी किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एनपीएस और यूपीएस को सिरे से खारिज करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांग की है कि वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। 65 वर्ष की आयु से ही मूल पेंशन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी शुरू की जाए, जो 95 वर्ष की आयु तक 100 प्रतिशत हो। मेडिकल भत्ता 3000 रुपये मासिक किया जाए।


पेंशनर्स फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आगामी दिनों में इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में रघुनाथ मेहता, सुखविंदर सिंह, बलबीर सिंह महमडा, ओमप्रकाश चौबारा, धर्मपाल यादव, कृष्ण मेहरा सहित भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed