फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   97 lakhs cheated in the name of getting gas agency and toll plaza

गैस एजेंसी व टोल प्लाजा दिलवाने के नाम पर ठगे 97 लाख

Sun, 14 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
97 lakhs cheated in the name of getting gas agency and toll plaza
गैस एजेंसी व टोल प्लाजा दिलवाने के नाम पर 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सदर थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रतिया के गांव दादूपुर निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव अकांवाली स्थित आश्रम के संचालक दलबीरा नंद से जान पहचान थी। उसने उसके सामने गैस एजेंसी व टोल प्लाजा लगाने की बात का जिक्र किया था।
विज्ञापन

इसके बाद दलबीरा नंद ने उससे कहा कि वह इस काम में तुम्हारा सहयोग करेगा। इस संदर्भ में दलबीरा नंद ने उससे इस बारे कई जानकारी दी, जिससे उसे विश्वास हुआ कि यह व्यक्ति इस काम के बारे जानकारी रखता है। उसने उसे कुछ कागजात गैस एजेंसी व टोल प्लाजा से संबंधित दिखाए और विश्वास दिलाया कि वह उसका काम बनवा देगा। इसके बाद दलबीरा नंद ने गांव ढेर में जसवंत से मिलवाया। उन्होंने उसे विश्वास दिलवाया कि वह इस काम को तीनों मिलकर पूरा करवा देंगे। जसवंत सिंह ने बताया कि उसने एक गैस एजेंसी गांव कुला में मंजूर करवा रखी है। उसने इस कार्य से संबंधित कुछ कागजात दिखाए और विश्वास दिलवाया कि जिस प्रकार उसे गैस एजेंसी मंजूर करवा रखी है, ठीक उसी प्रकार उसे भी मंजूर करवा देंगे। उसने तीनों पर विश्वास करने के बाद उससे इस काम पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च आने की बात कही। इस काम के लिए दलबीरा नंद व जसवंत ने उसे मनीष से मिलवाया। उन्होंने उसे सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय में उच्च पदों पर कार्यरत बताया, जबकि वहां मौजूद योगेश कुमार ने अपने आपको श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार का निजी सचिव बताया। उन्होंने उसे रुपयों का जल्द प्रबंध करने को कहा। उसके बाद उसने जसवंत व दलबीरा नंद को पांच लाख रुपये 29 दिसंबर 2013 को नकद दिए। रुपये लेने के बाद जसवंत व दलबीरा उसे दिल्ली स्थित सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में लेकर गए, जहां पर मनीष ने 16 जनवरी 2014 को उससे 6 लाख रुपये लिये और भारत सरकार द्वारा जारी कुछ फर्जी कागजात दे दिए। उसने असली समझ कर विश्वास कर लिया। उसने लगभग 97 लाख रुपये उन्हें दे दिए। जब उसे शक हुआ कि उन्होंने उसे फर्जी कागजात देकर ठगने का काम किया है, तब उसने अपने रुपये लौटाने को कहा। वह उसे कोई बहाना बनाकर टालते रहे। उसे केवल पांच लाख रुपये ही लौटाए। वहीं वह उसे धमकी देने लगे कि यदि उसने दोबारा पैसे मांगे तो वह उसे जान से मार देंगे। पीड़ित ने 9 मार्च 2021 को सदर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बलजीत सिंह की शिकायत पर डेरा संचालक दलबीरा नंद, ढेर निवासी जसवंत, मनीष, हजारी, दर्शना निवासी नई दिल्ली, गुरकिरत सिंह, योगेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गैस एजेंसी और टोल प्लाजा दिलवाने के नाम पर 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी जांच की जा रही है।
- जयभगवान, प्रभारी, सदर थाना टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed