फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   95,865 elderly people in the district received three months' arrears and increased pension

Fatehabad News: जिले के 95,865 बुजुर्गों को तीन माह का बकाया और बढ़ी हुई पेंशन मिली

Tue, 17 Feb 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
95,865 elderly people in the district received three months' arrears and increased pension
शहर के क्रीड विभाग के कार्यालय में जानकारी लेते नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। जिले के बुजुर्गों की लंबे समय से रुकी पेंशन जारी हो गई है। पेंशन का इंतजार कर रहे बुजुर्गों के खातों में प्रदेश सरकार ने राशि जारी कर दी है। इस बार नियमित पेंशन आई है, बल्कि पिछले तीन महीनों का बकाया (एरियर) और बढ़ी हुई राशि ने बुजुर्गों की आर्थिक चिंता दूर कर दी है। इससे जिले के 95,865 बुढ़ापा पेंशन के पात्रों को मिला लाभ है।
विज्ञापन


जिले में बुढ़ापा पेंशन के कुल 95,865 पात्र लाभार्थी हैं। पिछले कुछ समय से डेटा वेरिफिकेशन और तकनीकी कारणों से कई बुजुर्गों की पेंशन रुक गई थी, जिससे उन्हें दैनिक खर्चों और दवाइयों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्रीड विभाग की ओर से सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही जिले के इन सभी पात्रों के खातों में एक साथ राशि हस्तांतरित कर दी गई है। इस बार बुजुर्गों को बढ़ी हुई मिली पेंशन मिली है।
विज्ञापन


शहर के क्रीड विभाग में पहुंचे बुजुर्ग रामेश्वर दयाल ने बताया कि पेंशन रुकने से बहुत परेशानी हो रही थी, लेकिन अब तीन महीने के पैसे एक साथ आने और पेंशन बढ़ने से राहत मिली है। अब हम बिना किसी पर निर्भर रहे अपनी दवाइयां और जरूरत का सामान ले सकेंगे। बुजुर्ग रामदास ने कहा कि मेरी पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं आ रही थी, हालांकि अब रुकी पेंशन का एकसाथ भुगतान हुआ है। इससे राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

रुकी हुई तीन महीने की पेंशन एक साथ जारी



जिले के उन बुजुर्गों को भी मिली है जिनकी पेंशन पिछले तीन महीनों से अटकी हुई थी। सरकार ने इस महीने से चालू माह की पेंशन भेजी है, और पिछले तीन महीनों का बकाया एरियर भी साथ जोड़कर भेजा है। बुजुर्गों को पता चला कि पेंशन की राशि में बढ़ोतरी भी कर दी गई है उन्हें काफी राहत मिली। हरियाणा सरकार की ओर से घोषणा के बाद अब बुढ़ापा पेंशन 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये कर दी गई है। यह बढ़ी हुई दर नवंबर 2025 से प्रभावी मानी गई है, जिसका लाभ अब बुजुर्गों को मिलना शुरू हो गया है।


-----------

:: जिले के सभी 95,865 लाभार्थियों की सूची अपडेट कर दी गई है। जिन पात्रों की पेंशन अभी भी किसी कारणवश रुकी हुई है, वे संबंधित कार्यालय में जाकर अपना परिवार पहचान पत्र और बैंक केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं ताकि भविष्य में भुगतान में कोई देरी न हो। विभाग की ओर सभी कार्य समय पर किए जा रहे हैं।

-सत्यवान ढिल्लौड़, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed