{"_id":"687e81ffb03840cc6b08b22a","slug":"9500-candidates-will-appear-for-the-exam-in-one-shift-at-38-centres-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137302-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 38 केंद्रों पर एक शिफ्ट में 9500 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 38 केंद्रों पर एक शिफ्ट में 9500 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Mon, 21 Jul 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीईटी परीक्षा के मद्देनजर खजाना कार्यालय में बने स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण कर अधिका
फतेहाबाद। जिले में कॉमन पात्रता परीक्षा करवाने के लिए सोमवार को उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से करवाई जाने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के बारे में चर्चा की गई। एचएसएससी ने परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी है। जिला मुख्यालय के 36 और भट्टूकलां के दो केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा जिले में 31 लोकेशन पर होगी। हालांकि शिक्षा विभाग ने जिले से टोहाना, भूना और रतिया के केंद्रों की सूची भेजी थी लेकिन वहां पर केंद्र नहीं बनाए गए हैं। जिले में 38 केंद्रों पर एक शिफ्ट में करीब 9500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
यह परीक्षा 26 व 27 जुलाई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, सुरेश कुमार, डीएमसी संजय बिश्रोई, नगराधीश गौरव गुप्ता, डीएसपी जगदीश काजला, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, रोडवेज जीएम अजय दलाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-
एडीसी होंगे नोडल अधिकारी
परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ कानून व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अतिरिक्त सतर्कता के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट रिजर्व भी रखे जाएंगे। उपायुक्त ने परीक्षा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन संबंधी प्रबंधों के लिए भी अलग-अलग अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
-
जिले के पांच बस स्टैंड पर होगी ठहरने की व्यवस्था
उपायुक्त मनदीप ने महाप्रबंधक रोडवेज को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए जिले के पांच बस स्टैंड जैसे टोहाना, भट्टू, रतिया, फतेहाबाद व भूना में ठहरने की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी परीक्षार्थी अनावश्यक रूप से परेशान न हो। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
एपेक्स पब्लिक स्कूल, बालाजी पब्लिक स्कूल भट्टू कलां; आर्यन स्कूल, बाल वाटिका पब्लिक स्कूल, क्रेसेंट पब्लिक स्कूल (ब्लॉक ए), क्रेसेंट पब्लिक स्कूल ब्लॉक बी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, गांधी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां (ब्लॉक ए) महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा (ब्लॉक ए), महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा (ब्लॉक-बी), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्लॉक ए और राजकीय तकनीकी कॉलेज, धांगड़, जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी, एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज, ब्लॉक एक और बी मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज, माउंट लिट्रा स्कूल, एमएसडी स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल, पैरामाउंट कॉन्वेंट स्कूल, पायनियर कॉन्वेंट स्कूल, रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल ब्लॉक एक और बी, स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, डीएवी स्कूल खंड ए और बी, श्रीराम सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जॉन्स स्कूल भोडिया खेड़ा, सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, द ऑलिव पब्लिक स्कूल फतेहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
यह परीक्षा 26 व 27 जुलाई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, सुरेश कुमार, डीएमसी संजय बिश्रोई, नगराधीश गौरव गुप्ता, डीएसपी जगदीश काजला, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, रोडवेज जीएम अजय दलाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
एडीसी होंगे नोडल अधिकारी
परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ कानून व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अतिरिक्त सतर्कता के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट रिजर्व भी रखे जाएंगे। उपायुक्त ने परीक्षा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन संबंधी प्रबंधों के लिए भी अलग-अलग अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
-
जिले के पांच बस स्टैंड पर होगी ठहरने की व्यवस्था
उपायुक्त मनदीप ने महाप्रबंधक रोडवेज को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए जिले के पांच बस स्टैंड जैसे टोहाना, भट्टू, रतिया, फतेहाबाद व भूना में ठहरने की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी परीक्षार्थी अनावश्यक रूप से परेशान न हो। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
एपेक्स पब्लिक स्कूल, बालाजी पब्लिक स्कूल भट्टू कलां