फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   95 meritorious students will appear for the level two exam of Super 100

Fatehabad News: 95 मेधावी विद्यार्थी सुपर 100 के लेवल दो की देंगे परीक्षा

Mon, 20 Apr 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
95 meritorious students will appear for the level two exam of Super 100
फतेहाबाद। फतेहाबाद में ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल। स्त्रोत : फाइल फोटो
फतेहाबाद। जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) और नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सुपर-100 योजना के तहत दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। दूसरे चरण की परीक्षा 22 से 24 अप्रैल तक कुरुक्षेत्र में होगी। पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले 95 मेधावी कुरुक्षेत्र में होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


सुपर 100 योजना के तहत जिले से प्रवेश के लिए 1633 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 593 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में 2226 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जारी हुए परिणाम के अनुसार 95 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 56 लड़कियां और 39 लड़के शामिल हैं। श्रेणी की अगर बात की जाए तो 37 सामान्य, 23 बीसीए, 5 बीसीबी और 30 एससी वर्ग के विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


----

चयनित को दो साल तक मिलती है कोचिंग

शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए मिशन बुनियाद योजना शुरू की हुई है। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसके अलावा सुपर-100 योजना के तहत कक्षा दसवीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परीक्षा लेता है। योजना के तहत विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित को कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के पढ़ाई के साथ-साथ नीट और जेईई की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

जिले में सुपर-100 योजना के तहत प्रवेश के लिए जिले के 95 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा पास की है। अब इन विद्यार्थियों की दूसरे चरण की परीक्षा कुरुक्षेत्र में 24 अप्रैल को होगी। 95 बच्चाें में से जिस भी बच्चे का चयन होगा उसे कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के पढ़ाई के साथ-साथ नीट और जेईई की तैयारी करवाई जाएगी है।

- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed