फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जनस्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन को लेकर कर्मचारियों की बैठक

जनस्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन को लेकर कर्मचारियों की बैठक

Thu, 28 Feb 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन को लेकर कर्मचारियों की बैठक
जलघरों को ठेके पर देने का विरोध, समान काम-समान वेतन की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा पब्लिक हेल्थ कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को प्रधान इंद्र सिंह घासी की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक का संचालन ब्रांच सचिव लाधुराम रजलीवाल ने किया। मीटिंग में राज्य कमेटी से संगठन सचिव सुभाष बैजलपुरिया ने भाग लिया। बैजलपुरिया ने कहा कि राज्य कमेटी के आह्वान पर सरकार द्वारा जल व मल योजनाएं नगरपरिषदों व पंचायतों को देने के खिलाफ 1 मार्च को कर्मचारियों द्वारा जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल के गृहक्षेत्र बावल में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में फतेहाबाद से भी भारी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे और सरकार की इस जनविरोधी नीति का विरोध करेंगे। प्रधान इंद्र सिंह घासी ने कहा कि सरकार आए दिन नए फरमान जारी कर देती है। जन स्वास्थ्य में समान काम-समान वेतन का कोई आधार ही नहीं है। जलघरों पर सिर्फ 5 से 7 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है जबकि कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। वेतन भी समय पर नहीं मिलता। जलघरों को ठेके पर देने व कर्मचारी को समान काम-समान वेतन दिलवाने और नई पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन बहाल करवाने हेतु पब्लिक हैल्थ फतेहाबाद का एक-एक कर्मचारी 1 मार्च को जनस्वास्थ्य मंत्री के बावल स्थित आवास पर किए जाने वाले प्रदर्शन में भाग लेगा। इसको लेकर कर्मचारियों से संपर्क किया गया है। सभी कर्मचारी सरकार द्वारा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। मीटिंग को लाधूराम रजलीवाल, मेनपाल खिलेरी, नरेश फौजी, राम सिंह, राजू, सजन पूनियां सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed