फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिना प्रधान के 15 को होगी जिला परिषद की आम बैठक, वाइस चेयरमैन नहीं आई तो पार्षदों को चुनना होगा अध्यक्षता के लिए प्रतिनिधि

बिना प्रधान के 15 को होगी जिला परिषद की आम बैठक, वाइस चेयरमैन नहीं आई तो पार्षदों को चुनना होगा अध्यक्षता के लिए प्रतिनिधि

Sun, 13 Jan 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिना प्रधान के 15 को होगी जिला परिषद की आम बैठक, वाइस चेयरमैन नहीं आई तो पार्षदों को चुनना होगा अध्यक्षता के लिए प्रतिनिधि
बिना चेयरमैन के 15 जनवरी को होगी जिप की आम बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला परिषद की चेयरपर्सन गीता नांगली को पद से हटाए जाने तथा जिले के दो पार्षदों के रिश्वत कांड में फंसने व वाइस चेयरमैन का भी नाम रिश्वत कांड में आने के बाद पहली बार जिला परिषद की सामान्य बैठक 15 जनवरी को आयोजित होगी। बैठक में जिले में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने और पिछले करीब तीन साले से अधर में लटके वाटर कूलर लगवाने सहित कुल पांच एजेंडे रखे जाएंगे। इसके अलावा बाकी की बची हुई ग्रांट को खर्च करने पर भी चर्चा होगी। लेकिन बैठक को लेकर सबसे महत्वपूर्ण जो बात सामने आई है, वह यह है कि बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा। इस वक्त जिला परिषद का कोई चेयरमैन नहीं है। इतना ही नहीं जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन कमला भुक्कर का नाम भी रिश्वत कांड में आ गया था तथा खुद विजिलेंस डीएसपी ने मीडिया के सामने इस बात को माना था कि किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि वाइस चेयरपर्सन बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। नियम यह कहते हैं कि बिना पदासीन प्रतिनिधि की अध्यक्षता के बैठक नहीं हो सकती। ऐसे में यदि जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन बैठक में नहीं आती है तो बैठक में मौजूद पार्षदों को बैठक की अध्यक्षता के लिए किसी एक पार्षद को बैठक का अध्यक्ष चुनना होगा।
इन पांच एजेंडों पर होगी चर्चा
1. गांवों में बस क्यू शेल्टर बनवाना।
2. गांवों में बने हेल्थ सेंटरों की मरम्मत करवाना।
3. गांवों में आंगनबाड़ी बनवाने के प्रस्ताव को मंजूरी देना।
4. गांवों में पानी की सुविधा, शौचालयों के निर्माण तथा वाटर टैंकर व वाटर कूलर खरीदना 5. खंड कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय निर्माण के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध करवाना
विज्ञापन

आंगनबाड़ियां बनवाने को जारी हो चुकी है राशि
विदित रहे कि बीते दिनों 18 में से 16 पार्षदों को 34-34 लाख के हिसाब से करीब 4 करोड़ की राशि जारी की गई थी। इसके अलावा जिला परिषद ने वीरवार को जिले में 10 आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए करीब 1 करोड़ की राशि भी पंचायती राज विभाग को जारी कर दी है। वहीं 15 जनवरी को होने वाली बैठक में उक्त 10 आंगनबाड़ियों के अलावा जिले में 26 और आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए जिला परिषद में बचे करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस चर्चा के दौरान पार्षद आंगनबाड़ियों के लिए गांवों का चुनाव करेंगे किस गांव में भवन का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसवां दंपती और अजय मेहता को 34-34 लाख की ग्रांट
बीते दिनों जिला परिषद ने 18 में से कुल 16 पार्षदों को 34-34 लाख की ग्रांट जारी की थी। इस दौरान उक्त 16 पार्षदों में शामिल राजेश कसवां, उनकी पत्नी व अजय मेहता की फाइल पूरी नहीं होने के चलते उन्हें पैसे जारी नहीं किए गए थे। वीरवार को उनकी फाइल पूरी होने के बाद उन्हें भी उक्त ग्रांट जारी कर दी गई है। जिला परिषद के एओ भास्कर जोशी ने इसकी पुष्टि की है।
गीता नांगली को हटाने के बाद हो रही पहली बैठक
बीते दिनों जिला परिषद के 13 पार्षदों ने चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें चेयरपर्सन के पद से हटा दिया था। इसी दौरान ही अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से ठीक चार दिन पहले गीता नांगली के पति ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग नहीं करने के लिए दो पार्षदों पर पैसे लेने के आरोप लगाते हुए उन्हें विजलेंस हिसार को पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़वा दिया था। उक्त कांड में जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन कमला भुक्कर का भी नाम आया था। लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वाइस चेयरपर्सन बैठक में नहीं आई तो पार्षदों को चुनना होगा बैठक का अध्यक्ष
रिश्वत कांड में नाम आने के बाद 15 को होने वाली बैठक में कमला भुक्कर शामिल नहीं होती हैं तो बैठक में आए पार्षदों को बैठक की अध्यक्षता करने के लिए एक पार्षद को चुनना होगा। इसके बाद ही बैठक शुरू हो पाएगी। पंचायती राज एक्ट अनुसार बिना अध्यक्षता के बैठक आयोजित नहीं की जा सकती। जिला परिषद के एओ भास्कर जोशी ने इसकी पुष्टि की है।

जिला परिषद की सामान्य बैठक 15 जनवरी को होगी जिसमें कुल 5 एजेेंडे रखे जाएंगे। इसके अलावा बाकी के मुद्दों पर अध्यक्ष की सहमति से चर्चा होगी। वाइस चेयरपर्सन के नहीं आने पर पार्षदों को बैठक का अध्यक्ष चुनना होगा।
-जयबीर यादव, सीईओ जिला परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed