{"_id":"5b11956f4f1c1baa6e8b5cdc","slug":"91527879023-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की जमीन से फसल चुराई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की जमीन से फसल चुराई, केस दर्ज
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
किसान की जमीन से फसल चुराई, केस दर्ज
फतेहाबाद।
गांव मढ़ निवासी एक व्यक्ति ने दर्जनों लोगों पर उसकी जमीन से गेहूं की फसल काटकर ले जाने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ मारपीट करने, कब्जे का प्रयास, चोरी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नारायणदास निवासी मढ़ ने बताया कि गोदाराम, कृष्ण, नत्थूराम, प्रवीन, काकूराम, बगवारा बाई, अमनदीप, स्वर्ण, कैलाश बाई, रमेश, नीलम रानी, रेशमा देवी, जनक रानी निवासी मढ़, विजय निवासी कारियां व एक गाड़ी चालक 25 अप्रैल को उसके खेत में घुस आए और गाड़ी के माध्यम से उसकी फसल काटकर ले गए।