फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शाह की रैली को लेकर डीएसपी ने ली जाट समुदाय के लोगों की मीटिंग

शाह की रैली को लेकर डीएसपी ने ली जाट समुदाय के लोगों की मीटिंग

Mon, 12 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
शाह की रैली को लेकर डीएसपी ने ली जाट समुदाय के लोगों की मीटिंग
शाह की रैली को लेकर डीएसपी ने की मीटिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। 15 फरवरी को जींद में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली का जाट समुदाय के लोगों द्वारा विरोध के ऐलान के बाद जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस हेडक्वार्टर से डीएसपी जगदीश काजला ने जाट बहुल्य क्षेत्र टोहाना पहुंचकर क्षेत्र से जाट नेताओं, सरपंच प्रतिनिधियों, शहरी समाजसेवी व व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की थाना सदर परिसर में एक आवश्यक बैठक ली। इस दौरान थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार, सदर प्रभारी सोमवीर ढाका सहित अनेक पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान काजला ने कहा कि क्षेत्र के भाईचारे व प्रेम को बनाए रखने के लिए सभी गणमान्य व्यक्ति उनका सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। डीएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पुरी तरह से मुस्तैदी से हर गतिविधियो पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार के शरारती तत्व को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निभाना है, ताकि जिले की शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम रहे।
विज्ञापन

जिले में तीन जगह लगाए गए हैं नाके तथा सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
इस बारे में डीएसपी काजला ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में तीन जगह नाके लगाए गए हैं तथा शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। वे यहां सभी प्रतिनिधियों की बैठक लेने के लिए आए थे ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था को कायम रहे। डीएसपी ने बताया कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी पूर्ण रूप से नजर रखी गई ताकि कोई भी गलत संदेश न फैलाया जा सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, युवा प्रधान जोनी मैहता, सरपंच सिमरनजीत, सरपंच चिल्लेवाल, नानू धारसूल, ईश्वर सरपंच, कन्हैयालाल अरोडा, सूरताराम गाजूवाला, सतीश समैण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed