फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   माइनर में मिला नर कंकाल, फैली सनसनी

माइनर में मिला नर कंकाल, फैली सनसनी

Tue, 12 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
माइनर में मिला नर कंकाल, फैली सनसनी
माइनर में नर कंकाल, मिलने से इलाके में फैली सनसनी
विज्ञापन

रतिया।
गांव कलंदरगढ के समीप रताखेड़ा माइनर में मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि को दी। सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस को मामले के बारे में अवगत करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया और उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजवाया है। जहां उसकी पहचान करवाई जाएगी। जानकारी के अनुसार गांव कलंदरगढ क्षेत्र से रताखेड़ा माइनर गुजरती है। पिछले तीन दिन से माइनर में चिम्मो हेड से पानी की सप्लाई बंद हो जाने से उक्त माइनर सूख गया था व पिछले दो दिनों से माइनर के आसपास काफी बदबू फैल गई। जिस पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो वहा एक कंकाल पाया गया। कंकाल बिल्कुल क्षत-विक्षत हो चुका था और उसके दोनों पंजे व एक हाथ भी नहीं था। उक्त कंकाल से काफी बदबू आ रही थी और मक्खियां भिनभिना रही थी। कंकाल मिलने के बाद जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि मेजर सिंह को दी। मेजर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और गांव के चौकीदार के बयान दर्ज करके कंकाल को कब्जे में लेकर पहचान के लिए तीन-दिन तक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पहचान के लिए रखवा दिया। कंकाल मिलने से लोगों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने कंकाल की पहचान के लिए विभिन्न गुरुद्वारों, मंदिरों में जहां मुनियादी करवाई है, वहीं आसपास के थानों व चौकियों में पहचान के लिए सूचनाएं भी भेजवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed