फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   90 Corona infected in one day

जिले में एक दिन में हुई 90 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
90 Corona infected in one day
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। सैंपलिंग बढ़ने के साथ-साथ संक्रमित केस सामने आ रहे हैं लेकिन अभी भी लक्ष्य से कम सैंपलिंग हो रही है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने 1500 की सैंपलिंग रोजाना करने के निर्देश दे रखे हैं लेकिन सैंपलिंग एक हजार से नीचे ही हो रही है। इसके पीछे मुख्य कारण डॉक्टर व स्टाफ की कमी है। सैंपलिंग बढ़ती है तो कोरोना संक्रमित मरीज रोजाना सामने आने का 100 का आंकड़ा पार कर सकता है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित 90 केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1500 पार हो गया है। रतिया में लाली रोड स्थित गत्ता फैक्टरी में रविवार को 128 लोगों के एंटीजन टेस्ट किए जांच में 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जो कि कुछ दिन पहले अपने गांव से लौटे थे। तीन दिन पहले दो मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अन्य साथियों की जांच की। संक्रमित पाए गए सभी लोगों को फैक्टरी में आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 24 मरीज आरटीपीसीआर रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अन्य मरीज एंटीजन टेस्ट में सामने आए हैं। रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक भट्ठा कॉलोनी निवासी यस बैंक 28 वर्षीय कर्मचारी, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के एसएनसीयू में तैनात 25 वर्षीय कर्मचारी, डिंग रोड निवासी 23 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन में तैनात 33 वर्षीय कर्मचारी, फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी 35 वर्षीय युवक, अशोक नगर निवासी गायकार की मां कोरोना संक्रमित मिली है। फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक और युवती संक्रमित मिले हैं। इन्होंने पंचकूला में अपने सैंपल दिए थे। फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी 40 वर्षीय महिला, सिविल अस्पताल में तैनात 30 वर्षीय कर्मचारी, शनि मंदिर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, भिरड़ाना निवासी 24 वर्षीय महिला, फतेहाबाद की एंपलाइज कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवक, हुडा सेक्टर निवासी 28 वर्षीय युवती, भाटिया कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, समैन निवासी 52 वर्षीय महिला, टोहाना के काली माता मंदिर के पास निवासी 47 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालक, टोहाना के शिवा गली निवासी 60 वर्षीय महिला, गांव कंहेड़ी निवासी 30 वर्षीय युवक, रतिया के गांव लालवास निवासी 26 वर्षीय युवक, रतिया के गत्ता फैक्ट्री निवासी 24 वर्षीय युवक, भट्टूकलां निवासी 32 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक, 49 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय व्यक्ति, भोड़िया खेड़ा निवासी 6 वर्षीय बच्चा, गांव बनगांव निवासी 25 वर्षीय युवक, भोड़िया खेड़ा निवासी 40 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय व्यक्ति और 19 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा भट्टूकलां में मां-बेटा संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

हिसार से 35 मरीजों की सूची, अधिकतर की प्राइवेट लैब की रिपोर्ट : रविवार को स्वास्थ्य विभाग के पास 35 मरीजों की सूची पहुंची है। इसमें से अधिकतर मरीज ऐसे हैं जिन्होंने प्राइवेट लैब में जांच करवाई थी। इसके अलावा हिसार फ्लू क्लीनिक में सैंपल देने वालों की सूची भी है। 35 पॉजिटिव मरीजों को अभी जिले के आंकड़े में नहीं जोड़ा गया है। सोमवार को सूची की जांच होगी, इसके बाद इसे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed