फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 people got burnt while bursting firecrackers, sulfur potash kept in the kitchen caught fire in Katakhedi

Fatehabad News: पटाखे बजाते 9 लोग झुलसे, काताखेड़ी में रसोई में रखे गंधक पोटाश ने आग पकड़ी

Fri, 01 Nov 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 01 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
9 people got burnt while bursting firecrackers, sulfur potash kept in the kitchen caught fire in Katakhedi
भूना में कार में लगी आग के कारण बोनट को पहुंचा नुकसान
फतेहाबाद। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के दौरान जिले में अलग-अलग जगहों पर 9 लोग झुलस गए। इसके अलावा गांव काताखेड़ी में शुक्रवार दोपहर को रसोई में रखे गंधक पोटाश ने आग पकड़ ली। जिससे रसोई का सामान नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं भूना में रामलीला मैदान के पास खड़ी कार में आग लग गई।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को गांव काताखेड़ी में गुरनाम सिंह के घर की रसोई में रखे गंधक पोटाश ने आग पकड़ ली। जिससे रसोई का सामान नष्ट हो गया। हालांकि उस समय रसोई में कोई मौजूद नहीं था। जिस कारण जनहानि होने से बच गई। बताया जा रहा है गंधक पोटाश खेत में पशुओं को भगाने के लिए लेकर आया था।
विज्ञापन

- रसोई में रखा गंधक पोटाश फट गया, जिससे काफी सामान नष्ट हो गया। मौके पर कोई नहीं था, इसलिए किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है।
- सुरेंद्र कुमार, पंच, गांव काताखेड़ी।
-आतिशबाजी के दौरान 9 लोग झुलसे
वीरवार को दीपावली पर्व पर 9 लोग झुलस गए। इसमें अधिकतर युवा शामिल हैं। झुलसने के बाद नागरिक अस्पताल में उपचार लेने के लिए पहुंचे। झुलसने के कारण फतेहाबाद निवासी संतकुमार, गांव अयाल्की निवासी कृष्ण और राजकुमारी, फतेहाबाद के कबीर बस्ती निवासी दिनेश, फतेहाबाद निवासी भविष्य, निखिल, दिपिका, वरुण और पुनीत उपचार लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामलीला मैदान के पास खड़ी गाड़ी में लगी आग
भूना में रामलीला मैदान के पास गैराज में खड़ी कार में आग लग गई। ये हादसा वीरवार रात को हुआ। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गाड़ी मालिक गोपाल सरदाना ने बताया कि वह परिवार समेत भाई के घर दीपावली मनाने गया था। गाड़ी को गैराज में खड़ा कर दिया। किसी राहगीर ने सूचना दी कि गाड़ी में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed