{"_id":"610c1e028ebc3ec33361f80e","slug":"838-tubewell-connections-released-remaining-farmers-will-get-it-in-20-days-fatehabad-news-hsr6081436102","type":"story","status":"publish","title_hn":"838 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी, बाकी किसानों को 20 दिन में मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
838 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी, बाकी किसानों को 20 दिन में मिलेंगे
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय पहुंची ट्यूबवेल की मोटरों को उतरवाते अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंधन की ओर से जिले के 2253 में से 838 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए गए हैं। शेष बचे किसानों को आगामी 20 दिनों में कनेक्शन मिलने की संभावना हैं। पहले ट्यूबवेल कनेक्शनों का टेंडर लेने वाली बंगलुरु की निजी कंपनी ने 560 में से 216 कनेक्शन और छोड़ दिए हैं। इसलिए अब इन 216 कनेक्शनों को जारी करने की जिम्मेदारी भी बिजली निगम प्रबंधन की ही रहेगी। इसके लिए भी टेंडर लगा दिया गया है।
गौरतलब है कि साल 2018 से जिले के किसान ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की मांग कर रहे थे। कई बार चीफ इंजीनियर से भी मुलाकात की गई। अब ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। फतेहाबाद सर्कल में बिजली निगम द्वारा 2253 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाने हैं। इनमें से 1619 किसानों द्वारा ऑनलाइन पैसा भी जमा करवा दिया गया है। 2253 में से 372 कनेक्शन 30 बीपीएच से अधिक की मोटरें से संबंधित हैं जबकि बाकी 1881 कनेक्शन 30 बीपीएस से कम क्षमता की मोटरों वाले हैं। इन 2253 में से मात्र 344 कनेक्शन बंगलुरु की निजी कंपनी द्वारा जारी किए जाएंगे। इनमें से 123 कनेक्शन जारी हो चुके हैं। अब तक 566 किलोमीटर लंबी तारें भी बिछाई जा चुकी हैं।
ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने पर यह होगा फायदा
किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने के बाद सिंचाई संबंधी समस्या से निजात मिलेगी। नहरी पानी कम मिल रहा है, ऐसे में ट्यूबवेलों के जरिये सिंचाई हो पाएगी। धान की फसल लेने वाले किसानों को ज्यादा जरूरत रहती है। ऐसे में उनके खेत भी प्यासे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
जिले में प्रस्तावित कनेक्शन : 2253
अब तक लग चुके पोल : 5303
अब तक लग चुके ट्रांसफार्मर : 848
साइट पर पहुंचे मोटरों की संख्या : 1349
कोट
किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। ट्रांसफार्मर लगाने व तारें बिछाने का काफी काम 90 फीसदी तक हो चुका है। वीरवार को नई मोटरें भी पहुंची हैं। 2253 में से 838 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी हो चुके हैं। बाकी आगामी 15 से 20 दिनों में जारी हो जाएंगे।
-एसएस सांगवान, एसई, फतेहाबाद सर्कल।