{"_id":"5c5f1e08bdec22737f733268","slug":"81549737480-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्यिर्थियों के लिए जीव विज्ञान में अपार संभावनाएं : डॉ. गहलावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्यिर्थियों के लिए जीव विज्ञान में अपार संभावनाएं : डॉ. गहलावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद के जीव विज्ञान की ओर से सुनहरे भविष्य के लिए जीव विज्ञान का महत्व विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीव विज्ञान विज्ञान की एक उभरती हुई शाखा है। इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव रहता है। शिक्षा के किसी भी क्षेत्र में उन्नति पाने के लिए विषय का पूर्ण ज्ञान होने के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. एसके गहलावत, प्रोफेसर ऑफ डिपार्टमैंट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी एवं डीन रिसर्च, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा ने भाग लिया वहीं अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की। कार्यक्रम का संचालन सोनिया बंसल, डॉ. स्टैफी ने किया। कॉलेज में पहुंचने पर डॉ. गहलावत का एमएम कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राजीव बत्रा, उपप्रधान संजीव बत्रा व प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने स्वागत किया। इस दौरान प्रबंधक समिति के साथ डॉ. गहलावत ने शिक्षा के गिरते स्तर व क्वालिटी एजुकेशन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की और कॉलेज को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसएस मल्होत्रा, पवन रूखाया सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।