फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डेरा प्रमुख पर फैसले के मद्देनजर आज शाम तक तैनात रहेगी सुरक्षा

डेरा प्रमुख पर फैसले के मद्देनजर आज शाम तक तैनात रहेगी सुरक्षा

Fri, 18 Jan 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख पर फैसले के मद्देनजर आज शाम तक तैनात रहेगी सुरक्षा
राम रहीम पर आए फैसले के बाद भी जिले में धारा 144 लागू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। डेरा प्रमुख पर वीरवार को आए सीबीआई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर जिले में शुक्रवार को भी कड़ी सुरक्षा तैनात रही। शक्रवार को भी जिले में 16 विशेष नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। हालांकि अस्पताल, बस स्टैंड और बिजली बोर्ड से पुलिस के जवानों को हटा लिया गया है। वहां अब केवल पीसीआर और राइडर गश्त पर लगाए गए हैं। जिला सुरक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में कोर्ट के फैसले के चलते लगाई गई धारा 144 अभी भी लागू है और कुल 16 नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को जिला प्रशासन और पुलिस दोबारा सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर आगामी फैसला करेंगे कि सुरक्षा कब तक तैनात रहेगी। विदित हो कि डेरा प्रमुख पर वीरवार को आए फैसले के चलते जिले में 16 नाके, एक कंपनी बीएसएफ , 4 डीएसपी सहित कुल 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही सभी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया था। वहीं हिसार रोड स्थित डेरा के सत्संग घर और सिरसा रोड स्थित डेरा कैंटीन को भी बंद करवाया गया है।
-------
डेरा प्रमुख पर आए फैसले के चलते सुरक्षा में लगाए गए कर्मचारियों की ड्यूटी अभी जारी है, शनिवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जाएगी।
सतबीर सिंह, सुरक्षा इंचार्ज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed