{"_id":"5c2672bcbdec2256d743cee9","slug":"81546023612-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपाल जांडली बने भवन निर्माण कामगार यूनियन भूना के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपाल जांडली बने भवन निर्माण कामगार यूनियन भूना के प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा भूना ब्लॉक का छठा सम्मेलन शुक्रवार को गांव जांडली खुर्द में आयोजित किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से चुनाव करके धर्मपाल जांडली खुर्द को प्रधान बनाया गया। इसके अलावा सुभाष धोलू, राजेंद्र ढाणी सांचला को उपप्रधान, मुकेश डूल्ट को सचिव, हरजिंदर बुवान, सतपाल डूल्ट को सहसचिव और रोशन लाल वर्मा को कैशियर की जिम्मेदारी दी गई।
सम्मेलन में 21 सदस्यों की कमेटी का चुनाव किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन भवन निर्माण के वरिष्ठ प्रधान रोशन लाल टोहाना ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शुरुआत 1982 में जिले के टोहाना शहर से की गई थी। संगठन के बल पर आज मजदूर कारीगर यह सब लाभ लेने में कामयाब हुए। जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते कामगारों के लाभों के फार्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। बेनिफिट के पैसे नहीं डाले जा रहे, छात्रवृत्ति के फार्म अक्टूबर महीने से शुरू किए जाते हैं और सरकार व अधिकारी मिलकर सुविधाओं के फार्म में मौके पर फेरबदल कर देते हैं जिसके कारण ज्यादातर मजदूर फार्म भरने से वंचित रह जाते हैं। अब अंतिम समय में सरकार ने फॉर्म को ऑनलाइन करने के नाम पर छात्रवृत्ति के फार्म जमा करवाने से मना कर दिया। इसको लेकर यूनियन 31 दिसंबर को श्रम मंत्री का पुतला दहन करेगी और ऑनलाइन की प्रतियां को जलाने का काम किया जाएगा। सम्मेलन का समापन जिला प्रधान जगीर सिंह ने व संचालन मुकेश डूल्ट ने किया वहीं लेखन का काम पारस जांडली खुर्द ने किया। सम्मेलन में सदस्य के तौर पर सुरजीत टिब्बी, फल सिंह, धर्मदास सनियाना, रामफल बैजलपुर, मनफूल जांडली कलां, मदनलाल नाढोडी, मदनलाल ढाणी सांचला, मीना भट्टू, सुनीता गोरखपुर व वीरमति ढाणी भोजराज को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।