{"_id":"5c0964a8bdec22414a2afc70","slug":"81544119464-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज प्रशासन के जी का जंजाल बना जीरो ओवरटाइम, 130 घंटे अभी तक एडजस्ट नहीं, हिसार-सिरसा रूटों पर बसों की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज प्रशासन के जी का जंजाल बना जीरो ओवरटाइम, 130 घंटे अभी तक एडजस्ट नहीं, हिसार-सिरसा रूटों पर बसों की समस्या बरकरार
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जीरो ओवरटाइम अब रोडवेज के अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रही है। सभी उपाय आजमाने के बावजूद रोडवेज प्रशासन अभी भी ओवरटाइम जीरो करने में कामयाब नहीं हो पाया है। फतेहाबाद रोडवेज प्रशासन ओवरटाइम के 130 घंटों को एडजस्ट नहीं कर पाया है।
उधर ओवरटाइम के चक्कर में रोडवेज बसों का टोटा भी अधिकारियों की नींद हराम किए हुए है। नई व्यवस्था के चलते हिसार-सिरसा सहित कई रूट अभी तक व्यवस्थित नहीं हो सके हैं। इसके चलते यात्रियों के लिए भी परेशानी निरंतर बढ़ती जा रही है। विभाग के आदेशों को लागू करने के लिए विभाग के अधिकारी किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा भी जो कर्मचारी ओवरटाइम अवकाश पर गए हुए है उनको भी फोन कर वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में जीरो ओवरटाइम कैसे लागू होगा समझ से परे है। जीरो ओवरटाइम करने के साथ साथ हिसार व सिरसा रूट के लिए अधिक बसें चलाने के लिए विभाग के अधिकारी लोकल रूटों पर बसों के फेरे घटाने व उन बसों को हिसार व सिरसा पर भेजने के लिए नए रोटेशन पर भी कार्य कर रहे है जो सोमवार तक लागू होने की संभावना है। अधिकारियों का मानना है इसके बाद ओवरटाइम भी जीरो हो जाएगा और व्यवस्था भी ठीक हो जाएगी।
जीरो ओवरटाइम का टारगेट, अबतक 350 घंटे कम हुआ ओवरटाइम
जीरो ओवरटाइम सिस्टम लागू होने के बाद से विभाग के अधिकारी लगातार ओवरटाइम को जीरो करने के लिए बसों के रोटेशन में बदलाव कर रहे हैं। जहां पहले विभाग 480 घंटे ओवरटाइम की अदायगी कर रहा था वहीं अब जिला रोडवेज का केवल 130 घंटे ही ओवरटाइम हो रहा है जिसके बदले में कर्मचारियों को अवकाश दिया जा रहा है। जीरो ओवरटाइम लागू होने से पहले विभाग रोजाना दो लाख रुपये ओवरटाइम के रूप में कर्मचारियों को दे रहा था, जो महीने का 60 लाख था।
विज्ञापन
कर्मचारियों को नहीं दिए जा रहे अवकाश, छुट्टी पर गए कर्मचारियों को बुला रहे वापस
ओवरटाइम को जीरो करने के लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। अब किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिए जा रहे है। इतना ही नहीं अवकाश पर गए कर्मचारियों को भी विभाग के अधिकारी फोन कर वापस आने के लिए कह रहे हैं। नाम ना छापने की शर्त पर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उनके सामान्य अवकाश बाकी पड़े हैं लेकिन अधिकारी उन्हें अवकाश नहीं दे रहे है जबकि साल का अंतिम महीना होने के चलते वे अपने सामान्य अवकाश का लाभ लेना चाहते है।
सर्दी के सीजन के चलते बसों में लगाई जाएंगी फॉग लाईटें व रिफ्लेक्टर्स
ओवरटाइम के झंझट से इतर सर्दी का मौसम शुरू होते ही अब रोडवेज प्रशासन बसों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी प्रबंधों में जुट गया है । इसके चलते सर्दी का सीजन शुरू होने के चलते धुंध में हादसों से बचने के लिए बसों में फॉग व रेडियम पट्टियां लगाई जाएंगी। इसके लिए लाइटें विभाग में पहुंच भी गई हैं। रोडवेज स्टोर क्रय अधिकारी कु लदीप जांगड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सर्दी के समय में धुंध आती है जिसके कारण सफेद लाइटों में धुंध के भी सफेद होने के कारण विजिबियलटी कम हो जाती है जिससे हादसे का खतरा रहता है। ऐसे में धुंध के समय में हादसों से बचने के लिए विभाग ने बसों में फोग लाइटें लगवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 150 फॉग लाइटें मंगवाई गई है जो रात को सफर करने वाली बसों में लगाई जाएंगी तथा लाल, पीले व सफेद रंग की रेडियम टेप भी मंगवाई गई है जा बसों को लगाई जाएंगी ताकि धुंध में बस सामने से आने वाले वाहनों को चमकती हुई दिखाई दे। जांगड़ा ने बताया कि सभी बसों के पीछे लाल रंग की टेप, बराबर में पीले रंग की तथा सामने सफेद रंग करेडियम टेप लगाई जाएगी ताकि बसों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
वर्जन
ओवरटाइम को जीरो करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए लोकल रूटों के लिए नए रोटेशन पर भी कार्य चल रहा है। जल्द ही ओवरटाइम को शून्य कर दिया जाएगा।
सुभाष मोंगा, टीएम, रोडवेज फतेहाबाद।