फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अब ब्राह्मणवाला पर डायरिया का डंक, दो बच्चियों की मौत, 50 अन्य भी चपेट में, हड़कंप

अब ब्राह्मणवाला पर डायरिया का डंक, दो बच्चियों की मौत, 50 अन्य भी चपेट में, हड़कंप

Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अब ब्राह्मणवाला पर डायरिया का डंक, दो बच्चियों  की मौत, 50 अन्य भी चपेट में, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। रतिया क्षेत्र के गांवों में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव बबनपुर और नंगल के बाद अब गांव ब्राह्मणवाला इसकी चपेट में आ गया है। गांव में रविवार सांय दो बच्चियों की मौत हो गई है, आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत भी डायरिया की चपेट में आने से हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं। दोनों मृतक बच्चियां सगी बहनें बताई गई हैं। गांव में 40 से 50 अन्य लोग भी एकाएक डायरिया की चपेट में आ गए हैं जिनमें से अधिकांश को डायरिया की पुष्टि हो चुकी है। रविवार शाम दो बहनों की मौत और अन्य 50 लोगों को डायरिया होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें डा. कमल बैनीवाल की अगुवाई में गांव ब्राह्मणवाला पहुंची और मरीजों का उपचार शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग ने गांव ब्राह्मणवाला में 30 लोगों में डायरिया की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव ब्राहमणवाला निवासी प्रवीण (11) व किरण (9) को शनिवार देर रात अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गया। परिजन दोनों को लेकर पंजाब के एक अस्पताल में लेकर गए थे जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके बाद गांव में कई अन्य लोगों को भी उल्टी दस्त की शिकायत होने पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि चमकौर सिंह ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार दोपहर को गांव में पहुंचकर मृतक लड़कियों के परिजनों से बात की और डायरिया की चपेट में आए अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया है। 30 पीड़ित लोगों में से 15 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें रतिया शहर के आसपास भी कई जगह से डायरिया के मरीज उपचार के लिए अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
गांव ब्राहमणवाला में डायरिया की समस्या सामने आई है। लगभग 30 लोगों को उपचार शुरू किया जा चुका है। दो बच्चियों की मौत की सूचना जरूर है लेकिन अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि उनकी मौत कैसे हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांव में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद ।
पानी के सैंपल लिए, सही मिली है रिपोर्ट : जनस्वास्थ्य विभाग
गांव में पानी के सैंपल लिए है तथा गांव में क्लोरोरेशन की मात्रा व रिपोर्ट सही पाई गई है।
जगतार सिंह, जेई जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed