फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अमर उजाला खास खबर...

अमर उजाला खास खबर...

Tue, 12 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला खास खबर...
किराया ना चुकाने वाले दुकानदारों को रोजाना 50 रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

फतेहाबाद।
लंबे समय से नगर परिषद की दुकानों का किराया ना भरने वाले डिफाल्टर दुकानदारों के लिए बुरी खबर है। नगर परिषद ने ऐसे डिफाल्टर दुकानदारों के खिलाफ कड़े कदम उठाने जा रहा है। इन दुकानदारों को अब किराये के साथ साथ जुर्माना भी नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाना होगा। ऐसा ना करने पर नगर परिषद प्रशासन डिफाल्टर किरायेदार दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी भी शुरू कर चुका है। खुद नगर परिषद ईओ अमन ढांडा ने इसकी पुष्टि की है। शहर में 175 के करीब दुकानें, सबसे ज्यादा परेशानी आटो मार्केट से
नगर परिषद के पास शहर में तकरीबन 175 के करीब दुकानें हैं जिसमें से अधिकतर दुकानें आटो मार्केट में हैं। नगर परिषद की परेशानी का सबसे बड़ा कारण ही आटो मार्केट है। नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो आटो मार्केट में स्थित कई दुकानदार नगर परिषद को काफी समय से किराया नहीं दे रहे जिसके चलते आटो मार्केट की ओर नगर परिषद का बकाया एमाउंट 10 लाख से ऊपर जा पहुंचा है। इसी तरह शहर के बाकी हिस्सों में मौजूद कई अन्य दुकानों के किराएदार भी नगर परिषद को समय से किराया नहीं दे रहे थे जिसके चलते नगर परिषद प्रशासन ने अब किराये की तारीख के बाद प्रतिदिन पचास रुपये का जुर्माना दुकानदारों पर ठोकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद में ऑनलाइन रसीद सिस्टम शुरू, कर्मचारी भी नहीं कर सकेंगे गड़बड़
नगर परिषद कार्यालय में किसी भी प्रकार का बिल या किराया जमा करवाने का काम अब ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके चलते अब नप कार्यालय में जमा होने वाले प्रत्येक पेमेंट की कप्यूटराइज्ड रसीद निकलेगी। ऐसा होने से नगर परिषद के कर्मचारी भी किसी दुकानदार की बैक-डेट में पेमेंट नहीं ले सकेंगे और दुकानदार को जुर्माना अदा करना ही होगा। दुकानों के किराये के अलावा भी बाकी सभी टैक्स जैसे हाउस टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति आदि का भुगतान पर भी अब आनलाइन रसीद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed