Hindi News
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
75 year old Ramswaroop Kukna of Hasanga ran 42 kilometers in three hours 39 minutes.
{"_id":"65b29c60c78e730d2a019d61","slug":"75-year-old-ramswaroop-kukna-of-hasanga-ran-42-kilometers-in-three-hours-39-minutes-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-111794-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तीन घंटे 39 मिनट में 42 किलोमीटर दौड़े हसंगा के 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तीन घंटे 39 मिनट में 42 किलोमीटर दौड़े हसंगा के 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा
सीनियर सिटीजन की 42 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट रामस्वरूप कुकणा के साथ परिजन।
Link Copied
भूना। गांव हसंगा के रामस्वरूप कुकणा ने मुंबई मैराथन 2024 में सीनियर सिटीजन की 75 वर्ष आयु वर्ग की 42 किलोमीटर की फुल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान 3 घंटे 39 मिनट 9 सेकंड में दौड़ पूरी करके पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अन्य मंत्रियों के साथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई मैराथन में फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़, ड्रीम रन, सीनियर सिटीजन रन और चैंपियन विद डिसएबिलिटी रन जैसी श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई। सीनियर सिटीजन की 42 किलोमीटर दौड़ में हसंगा के 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर गोल्ड मेडलिस्ट बने। इससे पहले भी सीनियर सिटीजन की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में रामस्वरूप कुकणा बड़ी संख्या में गोल्ड व सिल्वर एवं कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे महेंद्र कुकणा को भी मैराथन दौड़ के लिए तैयार किया है। इसलिए हर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। गोल्ड मेडलिस्ट 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा का वीरवार को हसंगा में घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र जिंदगी का सपना ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीत कर लाने का है। इसके लिए वह प्रतिदिन प्रातः काल 20 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाकर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।