{"_id":"672fac4d3517eed76405e608","slug":"75-percent-of-paddy-harvesting-work-completed-in-the-district-grain-market-filled-with-heaps-fatehabad-news-c-21-hsr1019-501090-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में धान कटाई का 75 प्रतिशत काम हुआ पूरा, ढेरियों से अटी अनाज मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में धान कटाई का 75 प्रतिशत काम हुआ पूरा, ढेरियों से अटी अनाज मंडी
Sun, 10 Nov 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में धान की कटाई का काम जोरों पर होने के चलते अनाज मंडियों में धान की आवक जारी है। जिले की अनाज मंडियां धान से अटी हुई हैं। अभी तक धान की कटाई का काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
वहीं बासमती धान की कटाई के काम में तेजी आई है, इसलिए मंडियों में इसकी आवक ज्यादा हो रही है। दूसरी तरफ निजी व्यापारियों द्वारा धान की समय पर तुलवाई और उठान नहीं हो रहा है। अनाज मंडियों में धान की ढेरियां लगी होने के कारण किसानों को मंडी के बाहर धान रखनी पड़ रही है।
शुक्रवार को मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसान बलवीर, सुरेश, सुशील, धर्मपाल, कालुराम, सुभाष और रोहताश आदि ने बताया कि किसान अपनी फसलों को लेकर अनाज मंडी में सुबह ही पहुंच जाते हैं। ऐसे में देरी से मंडी में पहुंचने वाले किसानों को धान की ढेरी रखने की जगह नहीं मिल पाती है। इस कारण मंडी के बाहर फसल को रखकर खरीदारों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
जिले में अभी तक हुए उठान और खरीद की स्थिति
जिले में अभी तक कुल धान की खरीद 6,76,355 मीट्रिक टन हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1,63,001 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2,20,278 मीट्रिक टन तथा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 2,93,076 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। वहीं जिले में अब तक 6,15,179 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया जा चुका है। जो कि कुल खरीद का 91 प्रतिशत है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1,51,924 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,99,111 मीट्रिक टन तथा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 2,64,144 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है। जिसके चलते जिले में विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 1399.38 रुपये का भुगतान किया गया है।
-- -- -- --
:: जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक अभी भी जारी है। जिले की अनाज मंडियों से 91 प्रतिशत धान का उठान किया जा चुका है।
-यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।