फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   7,18,349 voters will vote in the three assembly constituencies of Fatehabad district

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 7,18,349 मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 30 Sep 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
7,18,349 voters will vote in the three assembly constituencies of Fatehabad district
फतेहाबाद। विधानसभा आम चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों फतेहाबाद, टोहाना व रतिया में कुल 7,18,349 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1509 सर्विस वोटर भी शामिल हैं। सबसे अधिक फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता हैं।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 708 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें टोहाना के लिए 233, फतेहाबाद के लिए 244 तथा रतिया के लिए 231 पोलिंग बूथ रहेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पोलिंग बूथ महिला, पीडब्ल्यूडी और युवा संभालेंगे। एक-एक मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2,58,978 मतदाता हैं। इनमें से 1,36,452 पुरुष और 1,22,516 महिला मतदाता तथा 10 ट्रांसजेंडर हैं। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 633 पुरुष व 14 महिलाओं सहित कुल 647 सर्विस वोटर हैं। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,31,884 मतदाता हैं, जिनमें से 1,21,781 पुरुष, 1,10,100 महिला तथा तीन ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विधानसभा क्षेत्र में 435 पुरुष और 17 महिला मतदाताओं के साथ कुल 452 सर्विस वोटर भी हैं। रतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,27,487 मतदाताओं में से 1,18,810 पुरुष, 1,08,670 महिला समेत 7 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 399 पुरुष व 11 महिलाओं के साथ 410 सर्विस वोटर भी शामिल हैं।

ये होंगे मॉडल स्टेशन
टोहाना विधानसभा क्षेत्र में टोहाना शहर स्थित नगर परिषद के बूथ नंबर 68, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भट्टूकलां के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 131 तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र में शहर के मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल के बूथ नंबर 33 को मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में टोहाना शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 94, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शहर स्थित पॉयनियर कॉन्वेंट स्कूल में स्थापित बूथ नंबर 7 और रतिया विधानसभा क्षेत्र में शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 87 को सिर्फ महिलाएं संचालित करेंगी। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नंबर 76, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के बूथ नंबर 39 तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 79 को पीडब्ल्यूडी संचालन बूथ घोषित किया गया है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल के बूथ नंबर 20, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ोपल स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बूथ नंबर 153 और रतिया विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 89 को युवा कर्मचारी संभालेंगे।



यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि 4 अक्तूबर को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए फाइनल रिहर्सल आयोजित कर पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए टोहाना के लघु सचिवालय स्थित उपमंडल कार्यालय, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा और रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बस अड्डा के नजदीक स्थित सामुदायिक केंद्र से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर रवाना किया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा में मतदान के बाद जमा करवाई जाएंगी। 8 अक्तूबर को सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा में ही मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed