{"_id":"5c2bb1bfbdec2256aa76ee64","slug":"71546367423-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने गांव बनगांव से किया स्वच्छ सुंदर शौचालय कॉन्टेस्ट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने गांव बनगांव से किया स्वच्छ सुंदर शौचालय कॉन्टेस्ट का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने बनगांव से किया स्वच्छ सुंदर शौचालय कॉन्टेस्ट का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने गांव बनगांव में स्वच्छ सुंदर शौचालय कॉन्टेस्ट का शुभारंभ किया। यह अभियान एक जनवरी से 31 जनवरी 2019 तक जिला के हर खंड की ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। उपायुक्त ने ग्रामीणों को स्वच्छता बारे संदेश देते हुए बताया कि एक जनवरी से 31 जनवरी तक स्वच्छ सुंदर शौचालय कॉन्टेस्ट चलाया जाएगा। जो भी गांव मानक को पूरा करेंगे विकास खंड के ऐसे पांच ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर बने शौचालयों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता के लिए राज्य सरकार की ओर से मेरा शौचालय सबसे अच्छा ब्यूटी कांटेस्ट शुरू कराया गया, ताकि लोग एक दूसरे के सुंदर शौचालय देखकर इस अभियान को सफल बना सकें। इसके लिए जिसका शौचालय सबसे अच्छा होगा उसको पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह कॉन्टेस्ट यहां से शुरू हो चुका है। गांव-गांव टीमें जाकर सुंदर शौचालय बनवाएंगी। स्वच्छ सुंदर शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक करते हए उपायुक्त ने आह्वान किया कि वे अपने-अपने शौचालयों को साफ-सुथरा रखे और कॉन्टेस्ट में भाग लें। उन्होंने बताया कि अपने-अपने शौचालयों की साज-सज्जा भी करे।
इस अवसर पर डीआरडीए सीईओ डॉ. जयबीर यादव, बीडीपीओ सोमबीर कादियान, पंचायत अधिकारी पृथ्वी सिंह, सुभाष चंद्र चौहान, कविता सिहाग, सरपंच गंगोत्री देवी, राममूर्ति बगड़िया, सीता राम, शमशेर सिहाग, प्रताप नंबरदार, देवीलाल, पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य मदन देवना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।