{"_id":"5a009f7c4f1c1bd7538bba41","slug":"71509990268-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती धान की बोली न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती धान की बोली न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासमती धान की बोली न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। किसानों ने बासमती धान की बोली न होने पर मार्किट कमेटी में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर बोली नहीं करवाई जा रही। किसानों का मुच्छल धान औने-पौने दामों पर खरीदने के लिए व्यापारियों की मदद की जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि मंडी में पिछले कई दिनों से बासमती धान की बोली सही ढंग से नहीं की जा रही। 3-4 दुकानों पर बोली करने के बाद बोली बंद कर दी जाती है। इससे किसानों का भारी नुकसान हो रहा। बोली सही तरीके से न होने के कारण किसान काफी परेशान हैं। इसके अलावा मंडी में धान की बहुत ज्यादा चोरी हो रही है। चोरी करने वाले सुबह ही मंडी में घुस आते हैं। आए दिन किसानों का धान चोरी हो रहा है। मार्किट कमेटी प्रशासन को इन समस्याओं की तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। वही रोषित किसान बाद में मार्किट कमेटी कार्यालय जा पहुचे और रोष प्रर्दशन करते हुए कहा कि धान के सीजन में भारी अनियमताएं बरती जा रही हैं। किसानों को लूटा जा रहा है और सरकार व प्रशासन खामोश है। किसानों ने कहा कि अनाजमंडी में पिछले कई दिनों से बासमती धान बोली सुचारू रुप से नहीं करवाई जा रही है। खानापूर्ति के लिए मात्र 2-3 दुकानों पर ही बोली करवाकर बोली को बंद कर दिया जाता है और कुछ लोग मिलीभगत करके उचंति बोली करवाकर माल सीधा उतरवा रहे हैं। अनाजमंडी में किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बोली सुचारू रुप से शुरू नहीं करवाई गई तो किसान अन्य किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा । हालाकी इसी दौरान किसी किसान ने मामले की जानकारी रतिया एसडीएम को दे दी । जानकारी मिलने के बाद रतिया एसडीएम सिहाग मोकास्थल पर पहुचें और किसानो से उनकी समस्या को सुना व मार्किट कमेटी सचिव को निर्देश दिए की प्रतिदिन बोली सुबह 10 बजे से 3 बजे तक करवाई जाए व इस इौरान सचिव स्वय भी मोके पर मोजुद रहे और अगर कोई भी व्यक्ति उक्त कार्य में आनाकानी करता है तो उसने खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । उन्होने कहा की सरकार के निर्देशानुसार किसानो को फसलो को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी ।