{"_id":"5a009d9c4f1c1b6a678b9e29","slug":"71509989788-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के हाथों मिलना था सम्मान, डेंगू ने ले ली स्काउट एंड गाइड की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के हाथों मिलना था सम्मान, डेंगू ने ले ली स्काउट एंड गाइड की जान
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के हाथों मिलना था सम्मान, डेंगू ने ले ली स्काउट एंड गाइड की जान
टोहाना।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की लापरवाही ने एक होनहार की जान ले ली। टोहाना के रहने वाले 12वीं के छात्र अमन की डेंगू की वजह से सोमवार को मौत हो गई। सोमवार को ही सरकारी स्कूल के छात्र अमन को स्काउट एंड गाइड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित होना था। यह सम्मान फरीदाबाद के बल्लभगढ के गद्पुरी में होने वाले कार्यक्रम में दिया जाना था। राष्ट्रपति से सम्मानित होने की सूचना से जिस घर में जश्न का माहौल था, वहां अब मातम छा गया। वहीं जिले में डेंगू के चलते अब तक 11 मौत हो चुकी हैं। अकेले टोहाना में नौ लोगों की हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तब एक की भी पुष्टि नहीं कर सका।
रविदास मोहल्ला निवासी रामफल का बेटे अमन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं का छात्र था। मृतक अमन की दो बड़ी बहन और एक बड़ा भाई है। जबकि पिता नंदा मार्केट में टेलर का काम करके परिवार का गुजारा करते हैं। मृतक के पिता रामफल ने बताया कि अमन 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक अंबाला में ट्रेनिंग के लिए गया था। दो नवंबर को वापस आया और स्कूल में जाकर यूनिट टेस्ट भी दिया। तीन नवंबर को बुखार होने की वजह से उसे टोहाना के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां डॉक्टरों ने कार्ड टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि की। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अमन के पिता रामफल ने बताया कि अमन की चाची को भी डेंगू है।
सदमेे में है अमन के साथ अंबाला ट्रेनिंग पर गया दोस्त
मृतक अमन का दोस्त अनिल खोबड़ा ने बताया कि स्कूल से उन दोनों को ही अंबाला ट्रेनिंग पर भेजा गया था। अमन को टीम के साथ बल्लभगढ के गद्पुरी में होने वाले सम्मान समारोह में जाना था। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अमन को सम्मानित किया जाना था। जब उसे सूचना मिली कि उसके साथ खेलने वाला अमन अब इस दुनिया में नहीं है तो वह रास्ते से वापस आ गया। वह भी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में नहीं गया। अमन को इससे पहले कर्नाटका, मैसूर और अंबाला में आयोजित विभिन्न समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। अनिल ने बताया कि साल 2022 में मृतक अमन को कोरिया में आयोजित बड़े कैंप में भाग लेना था।
विज्ञापन
एक छात्र की डेंगू के चलते मौत की सूचना मिली है। लेकिन उसे डेंगू था या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे के लिए टोहाना भेजा जाएगा।
डॉ. हरविंदर, एसएमओ