{"_id":"596130534f1c1b621c8b4598","slug":"71499541587-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ग्राहक के झांसे में फंसा मेडिकल संचालक, अवैध गर्भपात किट बरामद, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ग्राहक के झांसे में फंसा मेडिकल संचालक, अवैध गर्भपात किट बरामद, दुकान सील
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार सांय छह बजे के करीब स्थानीय रतिया चुंगी पर स्थित आशीर्वाद मेडिकल नामक एक मेडिकल की दुकान पर छापा मारा और दुकान से अवैध गर्भपात की किट बरामद कर दुकान को सील कर दिया। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को भी लिखा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में विशेष ड्रग कंट्रोलर रमन श्योराण, डिप्टी सीएमओ डा. वीके जैन, डा. गिरीश और नरेंद्र खर्ब भी शामिल थे।
डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रतिया चुंगी पर स्थित आशीर्वाद मेडिकल का संचालक अवैध रूप से गर्भपात की किट बेच रहा है। जानकारी मिलने के बाद सीएमओ की ओर से एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया और एक फर्जी ग्राहक को इस मेडिकल पर भेजकर अवैध गर्भपात किट लेने के लिए भेजा गया। डॉ. गिरीश ने बताया कि विभाग की ओर से भेजे गए ग्राहक से दुकानदार सचिन ने गर्भपात किट देने की हामी भर दी और 12 सौ रुपये में बात फाइनल हो गई। उन्होंने बताया कि फर्जी ग्राहक ने दुकानदार सचिन को दो हजार का नोट दिया और अवैध गर्भपात किट देने के बाद दुकानदार सचिन ने उसे आठ सौ रुपये वापस दे दिए। पैसे लेने के बाद फर्जी ग्राहक ने टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मार दिया। टीम के अधिकारियों ने जब दुकानदार सचिन से गर्भपात किट के बारे में पूछताछ शुरू की तो उससे जवाब देते नहीं बना। टीम ने आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी और दुकान को सील कर दिया।
मेडिकल स्टोर संचालक के पास अवैध गर्भपात किट बरामद, दुकान सील
रतिया चुंगी पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र