फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   70 thousand rupees taken out from the pocket of a person boarding the bus

Fatehabad News: बस पर चढ़ रहे व्यक्ति की जेब से निकाले 70 हजार रुपये

Wed, 16 Oct 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees taken out from the pocket of a person boarding the bus
फतेहाबाद। ऑटो मार्केट में ट्रैक्टर बेचकर सिरसा जा रहे व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की करके महिला और दो लड़कों का गिरोह 70 हजार रुपये की राशि लेकर फरार हो गया। मामले में सिरसा के गांव फुलकां निवासी विनोद ने शिकायत दी है।
विज्ञापन


शहर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। विनोद ने बताया कि रविवार को ऑटो मार्केट में उसने 4 लाख 20 हजार रुपये में ट्रैक्टर बेचा था। उसने एक लाख रुपये नकद लिए और बाकी राशि की उधार कर ली। करीब 1 बजकर 50 मिनट पर पुराना बस स्टैंड फतेहाबाद से अपने साथी के साथ बस पर चढ़ने लगा तो एक नाबालिग लड़का और महिला आ गए और उन्होंने धक्का देना शुरू कर दिया। इस दौरान दो लड़के और आए और उन्होंने एक लाख रुपये निकाल लिए। धक्का-मुक्की के दौरान एक गड्डी नीचे गिर गई और दोनों लड़के मौके से 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed