फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   64 lakh sanctioned for the construction of the Damkora-Jamalpur road

Fatehabad News: दमकोरा-जमालपुर सड़क निर्माण के लिए 64 लाख रुपये मंजूर

Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
64 lakh sanctioned for the construction of the Damkora-Jamalpur road
खस्ता हालत में दमकोरा से जमालपुर वाला रोड।
टोहाना। गांव दमकोरा से जमालपुर जाने वाली बदहाल सड़क के दिन अब बदलने वाले हैं। मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क निर्माण के लिए 64 लाख रुपये मंजूर कर टेंडर जारी कर दिए हैं। अगले सप्ताह ठेकेदार को काम अलॉट होने की संभावना है।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद करीब 70 प्रतिशत यातायात इसी सड़क से गुजर रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से गांव से गांव जोड़ने वाली यह 12 फुट चौड़ी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा ने बताया कि जमालपुर फाटक से दमकोरा फाटक तक सड़क निर्माण के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने 64 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह ठेकेदार को काम अलॉट किया जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क पहले गांव से गांव जोड़ने वाले 12 फुट के मार्ग के रूप में बनी थी। ओवरब्रिज निर्माण के बाद यातायात का बड़ा हिस्सा इस रास्ते पर आ गया। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत खराब हो गई।
हुड्डा ने कहा कि समस्या की जानकारी अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाई गई थी। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड ने विशेष छूट देते हुए बजट मंजूर किया। उन्होंने कहा कि बड़े ओवरब्रिज के निर्माण से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होनी चाहिए थी। वैकल्पिक रास्ता नहीं मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हुई।
जमालपुर निवासी गेजू सैनी, बलजीत और महेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क की खराब हालत से कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीण लगातार सड़क सुधार की मांग उठा रहे थे। टेंडर जारी होने की सूचना से लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की मांग की है।

-----------
अनाज मंडी में सुविधाएं बढ़ेंगी
हुड्डा ने बताया कि कर्नल पब्लिक स्कूल के पास से खनौरा की ओर जाने वाली खराब सड़क पर इंटरलॉक लगाने का काम भी मार्केटिंग बोर्ड द्वारा किया गया है। इसके अलावा रतिया रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की समस्या को भी दूर किया जा रहा है। मंडी में 25 लाख रुपये की लागत से बोर लगाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा और 5 से 7 दिन में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। वाटर वर्क्स से कनेक्शन का टेंडर भी खुल चुका है। इस सीजन में मंडी में नहरी और बोर दोनों तरह के पानी की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed