फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6221 people given corona vaccine dose in mega camp

मेगा शिविर में 6221 लोगों को दी कोरोना वैक्सीन की डोज

Mon, 15 Mar 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
6221 people given corona vaccine dose in mega camp
तिया के अस्पताल में कोरोना से बचाव का वैक्सीन लगवाता व्यक्ति । - फोटो : Fatehabad
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आयोजित मेगा शिविर में जिले भर में सोमवार को 6221 लोगों को वैक्सीन दी गई। विभाग ने 6490 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा था। वैक्सीन के बाद गांव एमपी सोत्तर में एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
विज्ञापन

इस मेगा शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटा था। जिले में विभिन्न नागरिक अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटरों को सेशन साइट बनाया गया था। जिले में टीकाकरण के लिए कुल 64 सेशन साइट बनाई गई थी। सरकार के निर्देशानुसार 16 जनवरी से कोविड वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत की गई थी, जिसके तहत तीसरा चरण चल रहा है। सोमवार के मेगा शिविर में 60 साल से अधिक तथा 45 से 60 उम्र के उन लोगों को टीका लगाया गया, जो हृदय रोग, कैंसर, थैलिसीमिया, लीवर से संबधित रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, गुर्दे का रोग व एचआईवी जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

गांवों में बनाया गया सेशन साइट
जिले में टीकाकरण के लिए 64 स्थान निर्धारित किए गए हैं। फतेहाबाद, टोहाना व रतिया के नागरिक अस्पतालों के अलावा भिरडाना, भूथन कलां, नागपुर, हासंगा, अहरवां, महमड़ा, भूना, पिरथला, नहला, झलनियां, एमपी रोही, भट्टूकलां, बनगांव समेत कुल 19 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके अधीन अलग-अलग गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं, जिन्हें सेशन साइट बनाया गया। ज्यादा आबादी वाले तमाम गांव उनमें कवर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1 लाख से ज्यादा बुजुर्ग
जिले में पांच हजार बुजुर्गों व गंभीर बीमारी से ग्रस्त अधेड़ उम्र के लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का अनुमान है कि जिले में ऐसे लोगों की संख्या 1 लाख 10 हजार के करीब है। इन सभी को अभियान चलाकर वैक्सीन दी जाएगी।

कोट
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिले भर में 64 सेशन साइट निर्धारित किए गए थे, जहां बुजुर्गों व गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 से 60 साल के 6221 लोगों वैक्सीन दी गई। कई हेल्थ वर्कर्स को भी डोज दी गई है।
-सुनीता सोखी, डिप्टी सीएमओ, फतेहाबाद।
आंकड़ों में जानिये अभियान
निर्धारित सेशन 64
वैक्सीनेशन का लक्ष्य 6490
वैक्सीन लेने वाले 45 से 60 साल के रोगी 957
60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग 5117
प्रथम डोज दी गई 6139
दूसरी डोज दी गई 82
वैक्सीन लेने वाले कुल पात्र 6221
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed