{"_id":"5c437f16bdec224bd41e182f","slug":"61547927318-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुड़ाराम के जन्मदिन पर पकी सियासी खिचड़ी, बीजेपी को संभालने वाले 12 पार्षदों ने दी बधाई, कटवाया केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुड़ाराम के जन्मदिन पर पकी सियासी खिचड़ी, बीजेपी को संभालने वाले 12 पार्षदों ने दी बधाई, कटवाया केक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया
फतेहाबाद। पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम के जन्मदिन के मौके नगर परिषद के 12 पार्षदों ने अपनी अलग सियासी खिचड़ी पकाने की तैयारी कर ली है। बीजेपी की सत्ता वाली 25 पार्षदों की फतेहाबाद नगर परिषद में 12 पार्षदों ने पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता दुड़ाराम के प्रतिष्ठान पर जाकर केक कटवाकर उन्हें बधाई दी। यहां ये बात भी काबिले-जिक्र है कि 12 पार्षदों ने एक साथ जाकर दुड़ाराम को बधाई नहीं दी बल्कि दो अलग-अलग गुटों में अनाजमंडी की आठ नंबर दुकान पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। नगर परिषद राजनीति की नई डेवलपमेंट को हालांकि बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां सामाजिक शिष्टाचार मान रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इन 12 पार्षदों के अलावा 4 अन्य पार्षद भी दुड़ाराम के जन्मदिन कार्यक्रम में तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन फोन पर अपनी ‘शुभकामनाएं’ जरूर कांग्रेस नेता को भेज दी हैं। अगर चुनाव तक यही मेलजोल जारी रहा तो चुनावों से ऐन मौके पर बीजेपी को शहर में करारा झटका तक लग सकता है।
दीपू टुटेजा, विनय शर्मा, नेहा मित्तल एवं वीरेंद्र एडवोकेट पहुंचे आठ नंबर दुकान पर
शुक्रवार को पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम का जन्मदिन की बधाई देने सबसे पहले पार्षद प्रतिनिधि दीपू टुटेजा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि विनय शर्मा, वीरेंद्र एडवोकेट एवं नेहा मित्तल अनाजमंडी स्थित उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे। पार्षदों ने इस मौके पर जिद करके बाकायदा दुड़ाराम से जन्मदिन का केक भी कटवाया। सूत्रों की मानें तो इस मौके पर इन पार्षदों ने उनसे नगर परिषद के मौजूदा हालात पर काफी देर तक चर्चा भी की।
नप प्रधान के खासमखास 5 पार्षदों ने एकसाथ घर जाकर दी दुड़ाराम को बधाई
पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दुड़ाराम के जन्मदिन पर एक और अहम राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। दुड़ाराम को जन्मदिन की बधाई देने पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़, नरेश बजाज, प्रमोद ग्रोवर डबली, मनोज नारंग, सुरेंद्र मिड्डा एकसाथ पहुंचे। नगर परिषद के राजनीतिक गलियारों में ये चौंकाने वाला डेवलपमेंट था। क्योंकि इन सभी पार्षदों को नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल का सबसे खास समझा जाता है। इतना ही नहीं, मनोज नारंग की पार्षद पत्नी किरण नारंग तो बकायदा बीजेपी कार्यकारिणी में पदाधिकारी है। इन पार्षदों के साथ तीन और पार्षद भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए लेकिन फोटो खिंचवाने से परहेज किया।
विज्ञापन
महिला पार्षद को पता चला तो बोलीं, हमें भी ले चलते साथ
नगर परिषद सूत्रों की मानें तो जब एक महिला पार्षद को पता चला कि 12 पार्षद पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम को जन्मदिन की बधाई देकर आए हैं तो उन्होंने एक पार्षद को फोन कर कहा कि वो उसे और उसके पति को पहले बता देते तो वो भी उनके साथ अवश्य चलते। इसी तरह पार्षद राकेश गंभीर भी दुड़ाराम के करीबी माने जाते हैं लेकिन शुक्रवार को दुड़ाराम से मिलने गए पार्षदों में वो शुमार नहीं थे। लेकिन माना जा रहा है कि दुड़ाराम के साथ उनकी निकटता के चलते ऐसा संभव नहीं है कि उन्होंने भी दुड़ाराम को बधाई ना दी हो। इसी तरह पूर्व में प्रधान रहे पार्षद व प्रधान के रिश्तेदारी वाले दो पार्षदों की भी दुड़ाराम से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है।
वर्जन
जन्मदिन पर मिलना-मिलाना सामाजिक सरोकारों का हिस्सा है। अब हम पार्षदों को किसी को जन्मदिन की बधाई देने से तो नहीं रोक सकते। सभी पार्षद बीजेपी के साथ थे और आगे भी रहेंगे। हमारी नगर परिषद सुरक्षित एवं सही तरीके से कार्य करती रहेगी।
वेद फुलां, बीजेपी जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद।