{"_id":"5a05f95a4f1c1b156b8b51ad","slug":"61510340954-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना-फतेहाबाद के बाद गांवों में भी डेंगू ने पसारे पांव, डुल्ट में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना-फतेहाबाद के बाद गांवों में भी डेंगू ने पसारे पांव, डुल्ट में महिला की मौत
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
टोहाना-फतेहाबाद के बाद अब डेंगू ने शहरों से दूर गांवों में भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। भूना के गांव डुल्ट में डेंगू के चलते 33 साल की एक महिला की मौत का समाचार है। खास बात ये है कि डुल्ट निवासी महिला सुमित्रा देवी को बुखार होने पर पहले टोहाना के जैन समाधि अस्पताल में ही उपचार के लिए दाखिल करया गया। हालत में सुधार ना होने पर प्लेटलेट्स लगातार गिरने लगे। इस पर परिजनों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन वहां सुमित्रा को बचाया नहीं जा सका। डेंगू के चलते जिले में अब तक 13 मौत हो चुकी हैं। इससे पहले फतेहाबाद में दो, टोहाना में 10 मौतों के बाद भूना क्षेत्र में डेंगू के चलते पहली मौत बताई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। जबकि हिसार के जिस निजी अस्पताल में मृतका सुमित्रा देवी ने दम तोड़ा, उसने डेंगू की पुष्टि की थी। मृतका के पति गुरनाम सिंह टोहाना की अनाजमंडी सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां छोड़ गई है। शुक्रवार शाम महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।