फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नपा की जमीन पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम के दखल के बाद पहुंची पुलिस

नपा की जमीन पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम के दखल के बाद पहुंची पुलिस

Mon, 12 Jun 2017 11:53 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
नपा की जमीन पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम के दखल के बाद पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
बस स्टैंड के पीछे सती मंदिर के नजदीक नगर परिषद की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा चहारदीवारी बनाकर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस कारनामे के बाद हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर आधा दर्जन के करीब पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और कब्जाधारकों सुरेंद्र व उसके साथियों को कब्जा रोकने के निर्देश दिए। निर्माण न रोकने पर नपा प्रशासन ने कब्जा धारक को नोटिस दिया, लेकिन फिर भी कब्जाधारकों द्वारा निर्माण कार्य न रोकने पर पार्षदों ने इसकी शिकायत एसडीएम से कर दी। बाद में एसडीएम के निर्देशों पर रतिया पुलिस मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्य रुकवा दिया।

जानकारी के अनुसार नए बस स्टैंड के पीछे सति मंदिर के पास नपा की करोड़ों की खाली जमीन पड़ी है। इसमें से कुछ जमीन पर चहारदीवारी बनी है। कुछ जमीन खाली है। पार्षदों को सूचना मिली कि नपा की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रह हैं। पार्षद प्रतिनिधि विक्की मोंगा, बजरंग गर्ग, कपिल सिंगला, नवनीत कुमार, पार्षद गुरप्रीत गोरा, पार्षद नरेश शर्मा मौके पर पहुंचे और कब्जा रोकने को कहा। कब्जाधारियों ने पार्षदों व मौके पर पहुंचे क्लर्क की बात सुनने से इंकार दिया तो मजबूरन पार्षदों ने इसके बारे में एसडीएम को शिकायत दी। एसडीएम ने नपा व पुलिस को तुरंत कार्रवाई कर कब्जा रुकवाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देशों पर नपा कब्जा धारक को नोटिस दिया व पुलिस ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य रूकवा दिया ।
विज्ञापन



काम रुकवा दिया गया है : एमई
एमई सुमेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नपा की जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना मिली थी जिस पर निर्माण कार्य करने वालों को नोटिस भेजकर कब्जा रुकवा दिया गया था
विज्ञापन
विज्ञापन



कानूनी कार्रवाई होगी : सचिव
इस बारें में सचिव सुरेन्द्र कुमार ने कहा की नपा की जमीन पर निर्माण करने वालों का काम रुकवा दिया गया है और कब्जा धारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


नपा की जमीन पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम के निर्देश पर पहुंची पुलिस, काम रोक
पार्षदों ने एसडीएम को की थी शिकायत
कब्जाधारियों ने पार्षदों व क्लर्क की बात सुनने से किया था इंकार


12एफटीबीपी20 : रतिया में नपा की जमीन किया जा रहा निर्माण कार्य
12एफटीबीपी21 : रतिया नपा की जमीन पर कब्जा का विरोध जताने पहुंचें पार्षदगण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed