{"_id":"69161e1746bd04f25e02434b","slug":"61-lakhs-were-duped-by-advertising-to-accept-old-coins-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-143618-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुराने सिक्के लेने का विज्ञापन प्रचारित कर ठग लिए 61 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुराने सिक्के लेने का विज्ञापन प्रचारित कर ठग लिए 61 लाख
Thu, 13 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर थाना पुलिस ने पुराने सिक्कों के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी ब्रजिंदर सिंह निवासी गांव बोहन, जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी विज्ञापन के जरिये लोगों को झांसे में लेकर उनसे 61 लाख से अधिक रुपये हड़प लिए।
जांच अधिकारी राहुल देव ने बताया कि शिकायतकर्ता बलबीर सिंह निवासी रतिया ने थाने में शिकायत दी थी कि उसने पुराने सिक्कों के बदले अधिक रकम मिलने संबंधी ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल फोन नंबरों पर संपर्क किया। आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर पुराने सिक्कों के बदले बड़ी राशि देने का वादा किया।
इसके बाद साइबर ठगों ने उसे विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 61,53,700 रुपये अपने बताए गए बैंक खातों में डलवा लिए। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्रजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।