{"_id":"67100c684451d2a4de093c24","slug":"60-buses-will-go-from-the-district-for-the-swearing-in-ceremony-passengers-will-face-problems-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-123752-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शपथ ग्रहण समारोह में जिले से जाएंगी 60 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शपथ ग्रहण समारोह में जिले से जाएंगी 60 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी
Thu, 17 Oct 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जिले से भी काफी कार्यकर्ता व सामाजिक लोग जाएंगे। जिले की 6 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग से 60 बसों की मांग की गई है।
ये बसें फतेहाबाद जिला मुख्यालय और टोहाना सब डिपो से भेजी जाएंगी। विशेष बात यह है कि प्रत्येक बस पर समन्वयक लगाने के भी रोडवेज मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि पंचकूला के परेड ग्राउंड में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में जिले से तीन हजार से अधिक लोगों की भागीदारी होने की उम्मीद है।
-- -- -- -
लंबे व ग्रामीण रूट होंगे प्रभावित
इस समय फतेहाबाद डिपो में 110 बसें हैं। इन बसों में 30 से 40 बसों को लंबे रूटों पर भेजा जा रहा है। बाकी का लोकल रूटों पर संचालन होता है। ऐसे में 60 बसों को पंचकूला भेजे जाने से लंबे व ग्रामीण दोनों रूट प्रभावित होंगे। यहां यात्रियों की परेशानी झेलनी पड़ेगी। ग्रामीण रूटों पर अब आधे से एक घंटे में बसें मिलती है। 60 बसों की कमी होने से वीरवार को यह इंतजार दो-तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- --
:: जिले से 60 रोडवेज बसों में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक लोग प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाएंगे। हमारे लिए बेहद गर्व का क्षण है कि प्रदेश में तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनी है। यह गौरवशाली पल देखने के लिए हर कार्यकर्ता उत्सुक है।
-अशोक जाखड़, जिला महामंत्री, भाजपा
:: पंचकूला जाने के लिए फतेहाबाद डिपो से बसें मांगी गई हैं। वीरवार को बसों की जितनी उपलब्धता होगी उसी हिसाब से यात्रियों को उपलब्ध करवा दी जाएगी। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-सुभाष, ढांड, संस्थान प्रबंधक, फतेहाबाद डिपो।