फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 new infected found in Corona district, number of active cases reduced to 40

कोरोना के जिले में 6 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केसों की संख्या 40 से कम हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
6 new infected found in Corona district, number of active cases reduced to 40
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। नए केस आने कम हो गए हैं और एक्टिव केसों की संख्या भी कम हो गई है। सोमवार को जिले में 6 नए संक्रमित मिले हैं और 11 स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 40 से कम हो गई है। अभी फिलहाल 39 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में चार और भट्टूकलां व बड़ोपल क्षेत्र में एक-एक संक्रमित मिला है। सोमवार को जिले में कोरोना के 466 सैंपल लिए गए। लैब से अभी 324 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में रिकवरी रेट 97.30 फीसदी पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जिले में ये रही है पहली से तीसरी लहर तक कोरोना की स्थिति
क्षेत्र कोरोना संक्रमित मिले
फतेहाबाद 5206
टोहाना 2626
रतिया 3527
भट्टूकलां 3206
बड़ोपल 1212
भूना 2546
जाखल 1644
1044 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में सोमवार को 1044 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 688 किशोरों ने टीकाकरण करवाया है। इसके अलावा 18 से 44 आयु वर्ग के 240 और 45 से 59 आयु वर्ग के लिए 68 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में टीकाकरण की रफ्तार कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नए केस कम हो गए है, सैंपलिंग रूटीन में की जा रही है। अगर कहीं पर कोरोना संक्रमित ज्यादा मिलते हैं तो उस कलस्टर में सैंपलिंग बढ़ा दी जाएगी।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed