फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 new cases, including a seven-year-old girl, were also found in Sirsa and Jind.

Fatehabad News: सात साल की बच्ची समेत 6 नए केस मिले, सिरसा और जींद के भी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
6 new cases, including a seven-year-old girl, were also found in Sirsa and Jind.
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा जिले में बढ़ने शुरू हो गया है। रविवार को जिले में डेंगू के सात साल की बच्ची समेत 6 नए केस मिले हैं। इसमें तीन केस टोहाना और एक जाखल का है। इसके अलावा एक सिरसा और एक केस जींद जिले का शामिल है। फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिलों को सूचित कर दिया है। जिले में अब तक डेंगू के 10 नए केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना में 14 साल का लड़का, 25 साल का युवक, सात साल की बच्ची और जाखल में 37 साल का युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। चारों मरीजों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। वहीं जिले में डेंगू को लेकर सैंपलिंग का आंकड़ा कम है। जिले में अब तक 200 सैंपल ही लिए गए हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से आए नोडल अधिकारी डॉ. सुमित ने भी सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। निजी अस्पतालों को भी आशंकित मरीजों के सैंपल जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भिजवाने होंगे। एलाइजा जांच रिपोर्ट में ही डेंगू की पुष्टि कर सकते हैं। डेंगू कंट्रोल रूम 01667-226024 पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 10
कोट
जिले में चार नए केस मिले है। चारों मरीजों की हालत ठीक है। मरीजों के घर व आसपास क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जा रही है। डेंगू होने पर पैनिक लेने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच और उपचार की सुविधा निशुल्क है। लोगों से ये अपील है कि सावधानी बरतें और एडवाइजरी का पालन करें।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed