{"_id":"62530d3c5b9e20063a5437d3","slug":"6-government-and-7-private-schools-got-nursery-fatehabad-got-none-fatehabad-news-hsr62880093","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 सरकारी और 7 निजी स्कूलों को मिली नर्सरी, फतेहाबाद को एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 सरकारी और 7 निजी स्कूलों को मिली नर्सरी, फतेहाबाद को एक भी नहीं
विज्ञापन
फतेहाबाद का खेल स्टेडियम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। खेल विभाग ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों को नर्सरियां जारी कर दी है। स्कूलों और अकेडमी को नर्सरी जारी होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। नर्सरी मिलने की सूची से बाहर हुए स्कूलों ने चहेतों को नर्सरी देने के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। खेल विभाग मुख्यालय ने 8 अप्रैल को नर्सरी की सूची जारी की है। इसके मुताबिक 6 सरकारी, 7 निजी और दो अकेडमी को नर्सरी मिली है। खेल विभाग के पास करीब 70 आवेदन आए थे। जिला खेल विभाग के अधिकारी मान रहे है कि उन्होंने करीब 40 आवेदन की फिजिबल की रिपोर्ट भेजी थी।
बता दें कि मुख्यालय ने 15 ही खेल नर्सरियां जिले को अलॉट की है। अहम बात यह है कि फतेहाबाद शहर के किसी भी स्कूल को खेल नर्सरी नहीं मिली। यहां तक कि करीब 25 से 30 स्कूल ऐसे थे जो कि नियमों को पूरा करते थे लेकिन उन्हें भी खेल नर्सरी नहीं मिली है। ऐसे में खेलों की तरफ कैसे बच्चों को बढ़ावा हो सकता है, इसको लेकर भी सवाल खड़े हो गए है। प्रदेश से जिले को सिर्फ 15 खेल नर्सरी ही अलॉट हुई है।
लड़कियों के लिए मिली सिर्फ दो ही नर्सरियां
खेल विभाग से जो सूची जारी हुई है उसके मुताबिक लड़कियों के लिए सिर्फ दो ही खेल नर्सरी मिली हैं। इसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल समैन में बॉक्सिंग और गुरुनानक अकेडमी रतिया में अर्चरी खेल के लिए नर्सरी मिली है।
विज्ञापन
खिलाड़ियो को मिलेगा 1500 से 2000 डाइट खर्च
खेल नर्सरी में खिलाड़ी को 1500 रुपये से 2000 रुपये प्रति माह डाइट खर्च मिलेगा। 14 आयु तक के खिलाड़ी को 1500 रुपये और 14 से 19 साल तक के खिलाड़ी को 2000 रुपये प्रति माह डाइट खर्च मिलेगा। इसके अलावा कोच को 20 से 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
खेल नर्सरी के लिए चुने गए स्कूल
स्कूल खेल खिलाड़ी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल समैन बाक्सिंग लड़कियां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीघड़ फुटबॉल लड़के
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर हॉकी लड़के
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला एथलेटिक्स लड़के
राजकीय हाई स्कूल दिगोह फुटबॉल लड़के
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना कबड्डी लड़के
गुरुनानक अकेडमी अर्चरी लड़कियां
श्रीराम ग्लोबल स्कूल टोहाना कबड्डी लड़के
आदर्श भारती इंटरनेशनल स्कूल भूना हैंडबॉल लड़के
न्यू सनराइज स्कूल भूना फुटबॉल लड़के
बालाजी पब्लिक स्कूल भट्टूमंडी वॉलीबाल लड़के
डीएन सरस्वती स्कूल समैन कबड्डी लड़के
एमएम पीजी कॉलेज एथलेटिक्स लड़के
द्रोणाचार्य बॉक्सिंग ट्रस्ट बॉक्सिंग लड़के
श्रीहनुमान अखाड़ा भूना रेस्लिंग लड़के
कोट
फतेहाबाद के संस्कृति मॉडल स्कूल की तरफ से आवेदन किया गया था, जो कि सभी शर्तें पूरी कर रहा है। स्कूल के पास मैदान है और कोच भी है, जो शर्तें हैं सभी पूरी कर रहा है। लेकिन बावजूद इसके बाद यहां पर खेल नर्सरी नहीं दी गई। इसके अलावा आरोही स्कूल बनगांव की तरफ से भी आवेदन था लेकिन यहां भी नहीं दी गई। जबकि यहां पर एथलेटिक्स के खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा जिले के कई स्कूल ऐसे हैं जहां पर खेलों का अच्छा परिणाम रहा है। पता नहीं क्या सोचकर यहां पर खेल नर्सरी नहीं दी गई।
-अनूप सिंह, एईओ, शिक्षा विभाग
कोट
खेल नर्सरी की सूची जारी हो गई है, जिले को 15 मिली है। जिले से 70 आवेदन आए थे। जिसको नर्सरी नहीं मिली है वो तो एतराज करेंगे। हमने 40 से 50 फिजिबल करके भेजी थी। जिले के मुताबिक अलॉट हुई है।
-सतविंद्र गिल, जिला खेल अधिकारी