{"_id":"604124188ebc3ec44635ad03","slug":"6-case-of-corona-found-in-one-day-fatehabad-news-rtk5983651156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सक्रिय : एक दिन में मिले छह मरीज, 49 दिन बाद पांच से ज्यादा मिले केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सक्रिय : एक दिन में मिले छह मरीज, 49 दिन बाद पांच से ज्यादा मिले केस
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। 49 दिन बाद वीरवार को जिले में पांच से ज्यादा केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को जिले में छह केसों की पुष्टि की है। रतिया ग्रामीण क्षेत्र में पांच तथा टोहाना में एक केस मिला है। दो मरीज ठीक होने के बाद जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 13 हो गई है। मास्क को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। 100 लोगों के एक दिन में चालान काटे गए।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लैब से 38 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई है। इसमें छह लोग संक्रमित मिली है। गांव कमाना में 38 वर्षीय महिला, सरदारेवाला में 20 वर्षीय युवक, भूंदड़वास में 19 वर्षीय, हड़ोली निवासी 23 वर्षीय युवती, टोहाना निवासी 18 वर्षीय युवक तथा गांव कुदनी निवासी 18 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा, फिर दिया मास्क : कोरोना महामारी की अनदेखी करते हुए लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने भी चालान काटने शुरू कर दिए है। वीरवार को 102 लोगों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने धर्मशाला रोड, हंस मार्केट, थाना रोड में बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे। चालान काटने के बाद पुलिस ने मास्क लगवाकर भेजा। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई हेतराम ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
नए स्ट्रेन के चलते अलर्ट जारी : कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के चलते यूके व अन्य देशों से आने वाले यात्रियों पर भी निगरानी के आदेश जारी हुए है। अगर बाहर से कोई यात्री आता है तो उसे 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहना होगा। सात दिन तक स्वास्थ्य विभाग उसे होम क्वारंटीन करेगा। इसके अलावा सात दिन तक सेल्फ मानीटरिंग करनी होगी।
59 बुजुर्गों ने करवाया टीकाकरण, निजी अस्पतालों को दी ट्रेनिंग : जिले में वीरवार को आठ अस्पतालों में कोरोना वैक्सीनेशन सेशन लगाए गए। यहां पर 73 पात्रों को वैक्सीन की पहली और 81 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद में 40 और टोहाना में 19 बुजुर्गों ने टीका लगवाया है। इसके अलावा 81 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज तथा पांच ने पहली डोज लगवाई। 9 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज लगवाई है। चौथे दिन भी गंभीर बीमारी से पीड़ित किसी मरीज ने टीका नहीं लगवाया है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने वीरवार को आयुष्मान भारत योजना में शामिल पैनल अस्पतालों के डॉक्टरों और स्टाफ को ट्रेनिंग करवाई। 250 रुपये फीस होने के कारण अभी तक यहां सेशन नहीं लगाया गया है।
कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है लेकिन लोग लापरवाही दिखा रहे है। लोगों से अपील है कि मास्क लगाकर ही बाहर निकले। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को बेवजह घर से बाहर निकलने दें। - डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।