फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   59 locations found with increase in crop residue burning

Fatehabad News: फसल अवशेष जलाने में आई तेजी हरसेक से मिलीं 59 लोकेशन

Mon, 10 Nov 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
59 locations found with increase in crop residue burning
फतेहाबाद क्षेत्र में फसल अवशेष में लगाई गई आग। फाइल फोटो
फतेहाबाद। जिले में धान की कटाई का जोरों पर होने के चलते किसानों ने फसल अवशेष जलाने शुरू कर दिए हैं। कृषि विभाग और हरसेक से मिली रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 59 जगहों पर आग लगने की लोकेशन मिली है। इनमें से 29 ऐसी हैं, जो या तो दूसरे राज्यों की हैं, या फिर वे कृषि भूमि नहीं हैं। वहीं 30 खेतों में आग लगी पाई जाने के बाद इन किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से एक्यूआई में सुधार हुआ था। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन अब जिले में फिर से फसल अवशेष जलाने के मामलों में अचानक तेजी आ गई है। जिससे क्षेत्र का वातावरण को दूषित हो गया है। प्रशासन ने इन मामलों में सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फसल अवशेष जलाने के मामलों में तेजी आने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का एक्यूआई 303 दर्ज हुआ है, जो कि अत्यंत खराब श्रेणी में आता है। वातावरण में बढ़े प्रदूषण के कारण लोगों को फिर से आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और खांसी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर आसमान में धुएं की मोटी परत छाई रहने लगी है। इससे दृश्यता कम होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय धुएं के कारण स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो रही है। बढ़ते प्रदूषण और धुएं के कारण लोग परेशान हैं। कृषि एवं कल्याण विभाग के तकनीकी सहायक डॉ. राजपाल ने बताया कि विभाग के कर्मचारी व लगातार किसानों से अपील कर रहे हैं कि वे पराली जलाने के बजाय इसके प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा दी जा रही मशीनों और तकनीकों का उपयोग करें, ताकि वे जुर्माना और कानूनी कार्रवाई से बच सकें, और साथ ही पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed