{"_id":"66dcb02f90ee683031053595","slug":"58-cases-of-drug-smuggling-caught-in-two-months-70-accused-arrested-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-122000-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो माह में पकड़े नशा तस्करी के 58 मामले, 70 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो माह में पकड़े नशा तस्करी के 58 मामले, 70 आरोपी गिरफ्तार
Sun, 08 Sep 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जुलाई और अगस्त में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। शराब के अवैध कारोबार, सट्टा खाईवाली और जुआ, अवैध हथियारों के शौकीन, ड्रग्स की तस्करी के 70 आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस ने दो माह में नशा तस्करों पर कार्रवाई कर वाणिज्यिक मात्रा के 10 मामलों सहित 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ 58 केस दर्ज किए। इन आरोपियों के कब्जे से करोड़ों रुपये कीमत की 160 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन, पांच क्विंटल 47 किलो 937 ग्राम चूरापोस्त, 96 किलो 306 ग्राम गांजा, 6 किलो 174 ग्राम अफीम, 4,586 प्रतिबंधित गोलियां और 22 प्रतिबंधित शीशियां बरामद कीं।
लंबे समय से फरार चल रहे 30 उद्घोषित (पीओ) अपराधी एवं सात बेलजंपर अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें दबोचा गया है। अवैध हथियारों की तस्करी और अवैध हथियार रखने वाले 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19 मामले दर्ज किए गए। इनके कब्जे से 12 अवैध पिस्तौल, 2 बंदूक, 59 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर फोटो अपलाेड करने वालों पर पुलिस ने पांच केस दर्ज कर एक आरोपी को काबू किया है। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 51 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 53 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने छीनाझपटी, गृहभेदन, वाहन चोरी के 38 मामलों में 70 आरोपियों को काबू किया है।
अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को दें नागरिक : एसपी
किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आम नागरिक नजदीकी पुलिस थाना, चौकी, विशेष यूनिट, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
- आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद।