{"_id":"685993c2ae9578ad5b0a7fb6","slug":"576-trees-will-be-cut-for-the-expansion-of-the-new-grain-market-permission-received-from-the-forest-department-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-135928-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नई अनाज मंडी विस्तार के लिए काटे जाएंगे 576 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नई अनाज मंडी विस्तार के लिए काटे जाएंगे 576 पेड़
Mon, 23 Jun 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की नई अनाज में लगे पेड़ जिनकी होगी कटाई। संवाद
फतेहाबाद। शहर की नई अनाज मंडी का जल्द ही विस्तार होने जा रहा है। इससे किसानों और व्यापारियों को काफी फायदा होगा। मंडी के विस्तार के लिए 576 पेड़ों की कटाई होगी। इसकी मंजूरी भी वन विभाग से मिल चुकी है।
बता दें कि फतेहाबाद शहर में पुरानी अनाज मंडी में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण गेहूं व धान के सीजन में किसानों को फसल रखने की जगह नहीं मिल पाती है। इससे किसानों को खुले आसमान के नीचे फसल रखनी पड़ती है।
व्यापारियों और किसानों को कई बार मौसम की मार झेलनी पड़ती है, जिससे उपज खराब होने का खतरा रहता है। नए शेडों के निर्माण से अनाज को सुरक्षित और बेहतर तरीके से संग्रहीत किया जा सकेगा। अनाज मंडी अधिकारियों के अनुसार, शेडों का निर्माण कार्य के लिए एस्टिमेट बनने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इनके बन जाने के बाद नई अनाज मंडी में आने वाले अनाज की मात्रा को संभालने की क्षमता बढ़ेगी। शेड निर्माण के लिए अनाज मंडी परिसर में लगे पेड़ों की कटाई करनी होगी। इन पेड़ों की कटाई के लिए अभी इनको बोली करवाकर बेचा जाएगा।
:: अनाज मंडी के विस्तार के लिए मंडी की जमीन में लगे पेड़ों की कटाई होगी। इसके लिए वन विभाग से अनुमति मिल चुकी है और इनकी कीमत का एस्टिमेट बन चुका है। हालांकि शेड के लिए अभी तक एस्टीमेट नहीं बन सका है। उम्मीद है कि धान के सीजन के दौरान काम पूरा हो सके।
-यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
-
:: अनाज मंडी में लगे पेड़ों की जांच के बाद वन विभाग की ओर से न्यूनतम कीमत लगा दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई मार्केटिंग बोर्ड की है।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।