फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ढांड सरकारी स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे शहीद स्मारक, दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ढांड सरकारी स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे शहीद स्मारक, दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

Thu, 21 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ढांड सरकारी स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे शहीद स्मारक, दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि
विद्यार्थियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड के विद्यार्थियों ने फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर स्थित शहीदी स्मारक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शिक्षिका श्वेता वधवा ने कहा कि आज हम अपने बहादुर सैनिकों के कारण ही चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों पर किया गया हमला अति निंदनीय है। आज देश का हर नागरिक सैनिकों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है। इस कायरतापूर्ण हरकत करने वालों को अब सबक सिखाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार इस दिशा में कड़े कदम उठाएं और देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब दे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि हम भी सेना में भर्ती होकर पाकिस्तान की कायराना हरकत का बदला जरूर लेंगे। इस श्रद्धांजलि सभा में राज्य शिक्षक अवॉर्डी राजकुमार सलेमगढ़, मोहित, अंकित, नेहा, सचिन, नरेश, बजरंग, माया, अन्नू, संध्या, मनीषा, अंकिता, सुषमा, वर्षा, अनु, सीताराम, मोहित, प्रियंका, सपना, सुप्रिया, रवीना, शीतल, हर्षा मीणा, नेहा, अलका, सीमा आदि अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed