फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दहमन में तीन दर्जन से अधिक परिवारों ने अपने घरों पर फहराया बीजेपी का ध्वज

दहमन में तीन दर्जन से अधिक परिवारों ने अपने घरों पर फहराया बीजेपी का ध्वज

Wed, 20 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
दहमन में तीन दर्जन से अधिक परिवारों ने अपने घरों पर फहराया बीजेपी का ध्वज
गांव दहमन में तीन दर्जन से अधिक परिवारों ने घर पर फहराया भाजपा का ध्वज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव दहमन में बुधवार को मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन दर्जन से अधिक परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जिलाध्यक्ष वेद फुलां की मौजूदगी में भाजपा को ज्वाइन किया और अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का समर्थन किया। गांव के नफे सिंह नंबरदार, कुलदीप नंबरदार, मनीराम, सुभाष, रमेश, प्रमोद, साधुराम, राजेंद्र, महेंद्र, राजेश, मीनू, सुनील, कृष्ण, देशराज, सुखवीर, चन्नाराम, महावीर, अनिल, बलवान, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र, विनोद, रमन, परमजीत, अमरजीत, मोबीराम, सज्जन, संदीप, ईश्वर, विकास, टीटू और पवन कुमार आदि को परिवार सहित पार्टी में शामिल करवाते हुए जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठात्मक रूप से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसका छोटे से छोटा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष जैसे पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जिसका दर्शन देश की महान विभूतियों के बताए रास्ते पर चलने का दर्शन है। इस पार्टी में शामिल हुआ कार्यकर्ता देश को आगे ले जाने का संकल्प लेता है। कार्यक्रम में बीसी मोर्चा से सुभाष सिवाच, बलजीत जांगड़ा, विजेंद्र यादव, मदन लाल यादव, सतबीर सिंह, राकेश भांभू, रणवीर नेहला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed