फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   -शहरी समृद्धि उत्सव के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कार्यक्रम आयोजित

-शहरी समृद्धि उत्सव के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कार्यक्रम आयोजित

Tue, 12 Feb 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
-शहरी समृद्धि उत्सव के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। महिलाएं सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त होगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व शहरी समृद्धि उत्सव के तहत स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। यह बातें उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने मंगलवार को पंचायत भवन में आयोजित शहरी समृद्धि उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इससे पूर्व उपायुक्त ने लघु सचिवालय के प्रांगण से शहरी समृद्धि उत्सव के तहत निकाली गई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली शहर के मुख्य स्थानों से होकर स्थानीय पंचायत भवन में पहुंची। डॉ. आभीर ने कहा कि शहरी समृद्धि उत्सव के तहत भी आज शुरुआती दौर के दौरान शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने हिस्सेदारी कर स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह 100-100 रुपये की राशि एकत्रित करती है, जो 3000 रुपये की राशि होते ही दस हजार रुपये की राशि दी जाती है। इस तरह कुल राशि मिलाकर 13 हजार रुपये हो जाती है। बैंक के माध्यम से एक लाख 50 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये से भी अधिक की राशि स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त ने महात्मा बुध व बिस्मिल्ला स्वयं सहायता समूह को दो-दो लाख रुपये की राशि का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाया। उन्होंने आदर्श स्वयं सहायता समूह, जय संतोषी, कृष्णा, मन्नत, सारथी, जय माता, डिम्पल, एकता, भारती आदि स्वयं सहायता समूह को 10-10 हजार रुपये का रिवॉलविंग फंड की राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में एलडीएम अनिल कुमार मीणा, रिजनल मैनेजर पीएस फौगाट, नेकी गोयल, जितेंद्र बत्तरा, पार्षद नेहा मित्तल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था के अध्यक्ष जय सिंगल, मास्टर ट्रेनर विष्णु कुमार, राहुल खुराना, सुशील, अंशु सिंगल, सरिता, प्रवीण सहारण, रेखा, अंजू, कमलेश, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed