फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शहर में 10 करोड़ की लागत से बनेंगी गलियां

शहर में 10 करोड़ की लागत से बनेंगी गलियां

Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर में 10 करोड़ की लागत से बनेंगी गलियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नगद परिषद की ओर से करोड़ों की लागत से 100 से अधिक गलियों व सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। जिसको लेकर शुक्रवार को टेंडर खोले जाएंगे। लगभग दस दिन पूर्व इसके टेंडर लगाए थे। नगर परिषद ने टेंडर खोलने का समय शुक्रवार सुबह दस बजे रखा है। इस दौरान टेंडर छुड़ाने के लिए आने वाले ठेकेदार लोगों को सिक्योरिटी के रूप में नगर परिषद के नाम ड्राफ्ट बनाकर जमा करवाने होंगे।

इस बारे में नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद की ओर से 103 गलियों के निर्माण के लिए 12 सितंबर को टेंडर लगाए गए थे। इन टेंडरों को 22 सितंबर को सुबह नगर परिषद कार्यालय में खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि ये गलियां 10 करोड़ 30 लाख की लागत से बनाई जाएंगी। एमई ने कहा कि ठेका छुड़ाने के लिए आने वाले लोगों को कुछ सिक्योरिटी भी ड्राफ्ट के रूप में जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी जमा करवाने के लिए नगर परिषद की ओर से फीस निर्धारित की गई है। जिसमें टेंडर लगाने के लिए एजेंसी वाले को एक प्रतिशत यानी 10 लाख रुपये की गली के टेंडर के लिए दस हजार रुपये जमा करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को टेंडर के लिए 2 प्रतिशत राशि का ड्राफ्ट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed