फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   51 more corona infected in the district

51 कोरोना संक्रमित, मिले 108 मरीज ठीक भी हुए

Wed, 23 Sep 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
51 more corona infected in the district
फतेहाबाद के फ्लू क्लीनिक में सैंपल लेते हुए चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
जिले में सैंपलिंग बढ़ने के साथ-साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में आंकड़ा अब 2100 मरीजों के करीब पहुंच गया है। लेकिन मरीज ठीक होने के आंकड़े मे भी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जिले में 51 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इसके अलावा 108 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 2081 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1649 हो गया है। अब जिले में 403 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल खोलने को लेकर शुरू किए कोरोना टेस्ट के बाद शिक्षक भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को 10 निजी व सरकारी स्कूल के शिक्षकों समेत 51 कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव बीघड़ के सरकारी स्कूल में तीन शिक्षक संक्रमित मिले हैं। जिसमें राजकीय कन्या व राजकीय हाई स्कूल शामिल है। भूना के दो निजी स्कूलों में पांच संक्रमित शिक्षक मिले हैं। जिसमें दो महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा योग नगर में गणित शिक्षक व टोहाना में एक निजी स्कूल का शिक्षक संक्रमित मिला है। इसके अलावा आरटीपीसीआर और एंटीजन रिपोर्ट के मुताबिक भूना में 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। फतेहाबाद की एंपलाइज कॉलोनी में चार और तीन वर्षीय दो भाई, प्रोफेसर कॉलोनी में 43 और 45 वर्षीय दो व्यक्ति, जाखल में 42 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद की मातूराम कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गोरखपुर प्लांट पर कार्यरत 43 वर्षीय, 50 वर्षीय, 27 वर्षीय, 35 वर्षीय, 34 वर्षीय कर्मचारी, भूना के गांव ठरवा निवासी 24 वर्षीय युवक, भूना में मां-बेटा, गांव ठरवा और सांचला निवासी युवक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा टोहाना के जैन गली निवासी 35 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जैन गली निवासी 35 वर्षीय महिला, दुर्गा मंदिर के पास निवासी 23 वर्षीय युवक, टोहाना निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, राजनगर निवासी 50 वर्षीय महिला, गांव नहला निवासी दंपती संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed