फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   50 grams of heroin was supplied from Sirsa for one lakh rupees, supplier caught

Fatehabad News: सिरसा से एक लाख रुपये में हुई थी 50 ग्राम हेरोइन की सप्लाई, सप्लायर पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
50 grams of heroin was supplied from Sirsa for one lakh rupees, supplier caught
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर ब्रेजा कार सवार तीन युवकों से 50 ग्राम हेरोइन पकड़ने के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर सिरसा निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल को पुलिस कोर्ट में पेश किया। यहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी सप्लायर राहुल को सप्लाई देने वाले का पता लगाएगी। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह दिल्ली में नाइजीरियन से हेरोइन की सप्लाई लेकर आया था। वहीं मामले में रिमांड लिए गए आरोपी गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी गुरमुख कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के मुताबिक शुक्रवार को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने सिरसा रोड पर मिनी बाईपास के पास ब्रेजा कार सवार तीन युवकों को पकड़ा था। इनके पास से पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पकड़े गए आरोपी तस्कर गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी गुरमुख, शक्ति नगर निवासी बलविंद्र उर्फ बाबू और शिव चौक निवासी राजीव उर्फ गोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed