{"_id":"69a1ddcc2b5762fa3c0c110d","slug":"50-adolescent-girls-will-be-vaccinated-today-to-prevent-cervical-cancer-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149344-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरवाईकल कैंसर से बचाने के लिए आज 50 किशोरियों की लगाई जाएगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरवाईकल कैंसर से बचाने के लिए आज 50 किशोरियों की लगाई जाएगी वैक्सीन
Fri, 27 Feb 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए अधिकारी संवाद
- फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। सरवाईकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार से जिले में 14 साल की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का शुरुआत होगी। नागरिक अस्पताल में पहले दिन 50 किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शुक्रवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सन्नी, सहायक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुंजन बंसल, डॉ. राशिद, बलवान सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को व्यवस्था के निर्देश दिए गए। अस्पताल में वैक्सीन किशोरियों को माता-पिता की अनुमति के बाद ही लगाई जाएगी। इसके लिए पहले मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। विभाग मैनुअल तौर पर भी अनुमति ले सकता है। वैक्सीन लगवाने वाली किशोरी को विभाग प्रमाणपत्र भी जारी करेगा।
-
जिले को मिली है दो हजार डोज
बुधवार को जिले को दो हजार डोज वैक्सीन की मिली है। सिंगल वायल में 0.5 एमएल वैक्सीन है जो कि किशोरियों को लगाई जाएगी। शुरुआत में वैक्सीन फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगेगी। इसके बाद जहां पर मेडिकल ऑफिसर तैनात होंगे, वहां पर ही किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इन्हें लगेगी वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सन्नी का कहना है कि वैक्सीन को लेकर ऐसी किशोरी पात्र होंगी, जिन्होंने एक मार्च 2025 को या उसके बाद अपना 14वां जन्मदिन पूरा किया हो तथा जिन्होंने 28 फरवरी 2026 तक अपना 15 वां जन्मदिन पूर्ण नहीं किया है। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण ही इस कैंसर का मुख्य कारण है, और यह वैक्सीन संक्रमण से बचाव कर भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करती है।
-- -- -- -- -- -
30 मिनट तक निगरानी में रहेंगी किशोरी
इस अभियान के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि निजी क्षेत्र में यह वैक्सीन महंगी है। पहले लगवा चुकी किशोरी को वैक्सीन नहीं लगेगी। अभियान के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को एक खुराक (0.5 एमएल ) बांह के ऊपरी भाग में दी जाएगी। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा।