फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   50-50 LED lights will be installed in the outer colonies of the city and 25-25 in the inner colonies.

Fatehabad News: शहर की बाहरी कॉलोनियों में 50-50 व अंदरूनी में लगेंगी 25-25 एलईडी लाइटें

Wed, 13 Mar 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
50-50 LED lights will be installed in the outer colonies of the city and 25-25 in the inner colonies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर अब जल्द जगमग होने जा रहा है। मुंबई से आई 2050 एलईडी लाइटों को निजी एजेंसी ने लगाने का काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने पहले चरण में आउटर कॉलोनियों को 50-50 लाइटें और शहर के अंदर की कॉलोनियों को 25-25 लाइटें अलॉट की है।
शहर के हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में वंचित कॉलोनियों की पार्षदों से नगर परिषद द्वारा लिस्ट मांगी गई थी। इसके चलते अब 50-50 लाइटें लगाई जा रही है। जनवरी में नगर परिषद को ये लाइटें अलॉट हुई थीं। नगर परिषद ने लाइटों को लगाने के लिए टेंडर जारी किया था। करीब 18 लाख रुपये की लागत से ये लाइटें लग रही हैं। दूसरे में चरण आउटर कॉलोनियों को 50-50 लाइटें और अलॉट हो सकती है।
विज्ञापन

::::::::::::::::::
सोडियम लाइटें उतारी जाएंगी
शहर फतेहाबाद के लिए 45 वाट की 1600 लाइटें, 150 वाट की 350 लाइटें और 90 वाट की 50 लाइटें मिली हैं। अधिकारियों की माने तो शहर के भट्टू रोड और रतिया रोड पर लगी सोडियम लाइटों को उतारकर इन्हेंं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के तीन शहरों को ये अलॉट हुई है लाइटें :
शहर लाइटें अलॉट हुई
फतेहाबाद 2050
रतिया 1300
टोहाना 2500
------
नगर परिषद द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों में लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद सीमा में शामिल हुई नई कॉलोनियों में 50-50 लाइटें लगवाई जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो और भी लगवाई जाएंगी। - अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed