फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   50,000 candidates to appear for CET exam at 29 centres in district

जिले में 29 केंद्रों पर सीईटी की परीक्षा देंगे 50 हजार अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
50,000 candidates to appear for CET exam at 29 centres in district
फतेहाबाद के भोड़िया खेड़ा में राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सीईटी परीक्षा को लेकर जिले में करीब 29 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में पांच और छह नवंबर को सीईटी की परीक्षा होगी। वहीं प्रशासन को मंगलवार तक भी परीक्षा केंद्र को लेकर फेरबदल करने में जुटा रहा। जिले में करीब 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। भूना को छोड़ जिले के सभी खंडों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीईटी परीक्षा का आयोजन एनटीए करवा रहा है। परीक्षा को लेकर फतेहाबाद में 14, टोहाना में 4, रतिया में 7, जाखल में 1 और भट्टू में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक शिफ्ट में यहां पर करीब साढ़े 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 100 से 150 किलोमीटर दूर से यहां अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

5 और 6 नवंबर को होनी है परीक्षा :
सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) पांच और छह नवंबर को होगी। दोनों ही दिन सुबह और शाम के सत्र में परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक होगी और शाम को 3 बजे से कर 4 बजकर 45 मिनट तक होगी। परीक्षा को लेकर अभ्यार्थी को दो घंटे पहले आना होगा। एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र में एंट्री बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंख की पुतली से होगी उम्मीदवार की पहचान
परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार को आधार कार्ड लेकर जाना जरूरी होगा। उम्मीदवारों की पहचान आंखों की पुतली से होगी। परीक्षा केंद्र में आधार कार्ड आधारित पुतली से परीक्षा देने वालों की पहचान की जाएगी।

पेपर में कोई भी विकल्प नहीं चुना तो कटेंगे 0.95 फीसदी अंक
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक परीक्षा में प्रश्न के साथ उत्तर के पांच विकल्प (गोला) दिए जाएंगे। उम्मीदवार को चार विकल्पों में से कोई हल न करने की स्थिति में पांचवें विकल्प को चुनना होगा। ऐसा न करने पर उम्मीदवार के अंकों में से प्रत्येक प्रश्न के हिसाब से 0.95 अंक काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed